Kritika Kamra Wedding: कौन हैं कृतिका कामरा के होने वाले पति गौरव कपूर? स्पोर्ट्स से जुड़ा है खास कनेक्शन
Kritika Kamra Gaurav Kapoor Relationship: अभिनेत्री कृतिका कामरा की शादी की खबरें चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह टीवी होस्ट और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी करने वाली हैं।
Kritika Kamra And Gaurav Kapoor Wedding: टीवी और वेब सीरीज़ की जानी-मानी अभिनेत्री कृतिका कामरा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 37 साल की उम्र में कृतिका अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने का फैसला कर लिया है। हालांकि, अभी तक कपल की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव कपूर एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह टीवी होस्ट, अभिनेता और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के तौर पर लोकप्रिय हैं। खासतौर पर आईपीएल से जुड़े शो एक्सट्रा इनिंग T20 के जरिए उन्हें देशभर में पहचान मिली। इसके अलावा उनका चर्चित यूट्यूब टॉक शो ब्रेकफास्ट विथ चौम्पियंस भी काफी लोकप्रिय है। साल 2017 में शुरू हुए इस शो में विराट कोहली, रोहित शर्मा, स्मृति मंधाना, युवराज सिंह और अभिनव बिंद्रा जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आ चुके हैं।
दिल्ली के रहने वाले गौरव कपूर ने महज 17 साल की उम्र में रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के ट्रैवल शो ‘इंडियन हॉलिडे’ को होस्ट किया और चैनल वी पर VJ के रूप में भी पहचान बनाई। फिल्मों में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने डरना माना है से बॉलीवुड में कदम रखा और ‘अग्ली और पगली’, ‘ए वेडनसडे’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो गौरव की पहली शादी किरत भट्टाल से हुई थी। दोनों ने साल 2014 में शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2021 में दोनों का तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृतिका कामरा और गौरव कपूर मार्च के आखिर या अप्रैल 2026 की शुरुआत में मुंबई में शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि शादी का समारोह निजी रखा जाएगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फिलहाल, फैंस को कपल की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।