‘मुझे लगा कैंसर हो गया है’, पहली बार पीरियड आने पर घबरा गईं ‘धुरंधर’ की सिंगर
Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas: फेमस पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने खुलासा किया है कि जागरूकता की कमी के कारण पहले पीरियड के समय वे इतनी डर गई थीं कि उन्हें लगा कि वे कैंसर से मरने वाली हैं।
- Written By: यति सिंह
जैस्मीन सैंडलस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jasmine Sandlas Period Experience: पॉपुलर पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस आज अपनी दमदार आवाज और बेबाक अंदाज के लिए दुनिया भर में पहचानी जाती हैं। वे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें खुलकर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बचपन का एक बेहद संवेदनशील और डरावना किस्सा शेयर किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। यह कहानी जैस्मीन सैंडलस के जीवन के सबसे पहले पीरियड्स के अनुभव से जुड़ी हुई है, जिसने उनके मन में एक गहरा खौफ पैदा कर दिया था।
दरअसल जैस्मीन जब स्कूल में थीं, तब अचानक उन्हें अपने शरीर में कुछ बड़े बदलाव महसूस हुए। जब उन्होंने पहली बार खून के धब्बे देखे, तो वे अंदर तक सहम गईं। उस समय वे बहुत छोटी थीं और उन्हें शारीरिक बदलावों के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। अचानक शरीर से होने वाले रक्तस्राव को देखकर वे इतनी घबरा गईं थी कि उनकी सांसें अटक गईं। उस नाजुक उम्र में इस प्राकृतिक बदलाव को देखकर उनके मन में सबसे पहला ख्याल यह आया कि उनका जीवन अब खत्म होने वाला है।
मां की एक बड़ी भूल से पैदा हुआ मौत का खौफ
जैस्मीन सैंडलस इस डर के पीछे की सबसे मेन वजह घर में इस विषय पर बात न होना था। जैस्मीन की मां ने उन्हें कभी भी पीरियड्स जैसी आवश्यक जैविक प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
11 Years of Bajrangi Bhaijaan: सलमान खान फिल्म्स ने फैंस को दी खास सौगात, शेयर किया पोस्ट
प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में दीपिका पादुकोण ने शूट किए एक्शन सीन, ‘राका’ को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
मौनी रॉय संग डेटिंग की फेक न्यूज पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- 15 साल की दोस्ती को बना दिया गॉसिप
नए लुक पर सस्पेंस बरकरार! हंसल मेहता से मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह ने नहीं दिखाया चेहरा
भारतीय परिवारों में आज भी इस संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर चर्चा नहीं की जाती है। इसी चुप्पी का खामियाजा सिंगर को भुगतना पड़ा। जब शरीर से खून बहने लगा तो उन्हें लगा कि वे किसी जानलेवा बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं। वे मन ही मन यह मान बैठी थीं कि उन्हें कैंसर हो गया है और अब उनका बचना नामुमकिन है।
स्कूल में जाकर खुली आंखों के सामने से अज्ञानता की पट्टी
घर पर बातचीत न होने के कारण जैस्मीन सैंडलस को इस प्राकृतिक सच का पता स्कूल जाने के बाद ही चल सका। जब वे रोते हुए अपने स्कूल पहुंचीं और वहां मौजूद टीचर्स और अपनी सहेलियों से इस बारे में बात की, तब जाकर उन्हें पूरी सच्चाई समझ में आई।
वहां उन्हें समझाया गया कि यह कोई जानलेवा बीमारी नहीं बल्कि हर लड़की के जीवन का एक बहुत ही सामान्य और जरूरी हिस्सा है। तब जाकर उनके मन का भारी बोझ हल्का हुआ और उनकी जान में जान आई।
ये भी पढ़ें: 11 Years of Bajrangi Bhaijaan: सलमान खान फिल्म्स ने फैंस को दी खास सौगात, शेयर किया पोस्ट
हाल ही में जैस्मीन ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए कई बेहतरीन और यादगार गाने गाए हैं। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक के साथ-साथ उनके गाए गाने ‘शरारत’ और ‘मैं और तू’ को संगीत प्रेमियों ने काफी पसंद किया है।
इन सबमें सबसे ज्यादा पॉपुलर और चर्चा रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के सुपरहिट ट्रैक ‘जाइए सजना’ को मिली है, जिस पर उनका लाइव परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर पहले भी काफी धूम मचा चुका है।
