Kriti Sanon Cocktail 2: तेरे इश्क में के बाद कृति सेनन का यू-टर्न, कॉकटेल 2 में दिखेगा कूल और ग्लैमरस अंदाज

Kriti Sanon Film Cocktail 2 में अपने अब तक के सबसे ग्लैमरस और अलग किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि यह रोल उनके लिए नया और एक्सपेरिमेंटल है। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Kriti Sanon Cocktail 2 Cast hot role Shahid Kapoor Rashmika Mandanna film
कृति सेनन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Kriti Sanon Upcoming Film Cocktail 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं। शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ उनकी यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। हाल ही में कृति ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘कॉकटेल 2’ में उनका किरदार अब तक के करियर से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने उन्हें इस तरह के ग्लैमरस और ‘कूल’ अवतार में पहले कभी नहीं देखा होगा। कृति के मुताबिक यह रोल उनके लिए एक नया एक्सपेरिमेंट है, जिसमें स्टाइल, एटीट्यूड और कॉन्फिडेंस का खास मेल देखने को मिलेगा।

डायरेक्टर की सोच ने बदला लुक

फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया की तारीफ करते हुए कृति ने कहा कि उनकी विजुअल समझ कमाल की है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने उनके अंदर के एक अलग ‘कूल साइड’ को सामने लाने में मदद की, जिसके बारे में वह खुद भी पहले नहीं जानती थीं। कृति सेनन हाल ही में तेरे इश्क में में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक इमोशनल और इंटेंस किरदार निभाया। इस फिल्म के अनुभव को ‘थकाने वाला’ बताते हुए कृति ने कहा कि इसके बाद उन्होंने कुछ हल्का और एंटरटेनिंग करने का फैसला लिया। यही वजह रही कि उन्होंने ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्म को चुना।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसका फर्स्ट लुक टीजर हाल ही में धुरंधर 2 के साथ थिएटर्स में दिखाया गया था, हालांकि अभी तक इसे ऑनलाइन रिलीज नहीं किया गया है। कृति सेनन का यह नया और ‘हॉट’ अवतार दर्शकों के लिए पूरी तरह फ्रेश होने वाला है। फिल्म में ग्लैमर, ड्रामा और रिश्तों की जटिल कहानी का तड़का देखने को मिलेगा, जो इसे इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com