Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान

KSBKBT Twist: पॉपुलर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में गौतम और दामिनी के भारी विरोध के बाद वैष्णवी अचानक गायब हो जाएगी, जिसके बाद तुलसी एक चौंकाने वाला फैसला लेंगी।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 15, 2026 | 10:50 AM

नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

KSBKBT Upcoming Twist: टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के दर्शकों के लिए आने वाले दिन बेहद रोमांचक होने वाले हैं। विरानी परिवार में इन दिनों रिश्तों का एक ऐसा ताना-बाना बुन रहा है जो आने वाले समय में पूरे घर की नींव को हिलाकर रख देगा। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नकुल और वैष्णवी के बीच पनप रहे प्यार को लेकर घर के भीतर घमासान मचा हुआ है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक ऐसा पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी में गौतम और दामिनी इस नए रिश्ते को स्वीकार करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। वे लगातार इस बात पर अड़े हुए हैं कि वैष्णवी कभी भी उनके परिवार की बहू नहीं बन सकती है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण वैष्णवी का अतीत है क्योंकि वह इस घर के स्वर्गीय बेटे पार्थ की पत्नी रह चुकी है।

विरोध के कड़वे घूंट पीकर दूर चली गई वैष्णवी

कहानी में नकुल अपने सच्चे प्यार के लिए पूरे परिवार के सामने खड़ा हो जाता है और सबको यह समझाने की कोशिश करता है कि इस सब में वैष्णवी की कोई गलती नहीं है। इसी बीच करण भी गुस्से में अपना आपा खो बैठता है और वैष्णवी को बुरी तरह बेज्जती कर देता है। इस गहरे अपमान से टूटकर वैष्णवी अचानक बिना बताए कहीं चली जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं वर्जिन हूं…’ शिल्पा शिंदे के बयान से ‘लॉक अप 2’ में मची हलचल, शिवांगी जोशी की मिमिक्री करना पड़ा भारी

YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने

Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने सेक्सुअलिटी पर किया नया खुलासा, बोलीं- ‘फिलहाल किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहती’

Hiten delivered a stellar performance ….hiten-gauri always look great together #kyunkisaasbhikabhibahuthi #ksbkbt2 #KSBKBT2 #karannandini @tentej @gpradhan7774 @EktaaRKapoor @StarPlus #Hitentejwani #Gauripradhan pic.twitter.com/FqBJeTZEMf — adeela nasreen (@adeela89) July 14, 2026

अपनी चहेती वैष्णवी के अचानक इस तरह लापता हो जाने से नकुल पूरी तरह से टूट जाता है और उसे हर तरफ केवल अंधेरा ही दिखाई देता है। वह खुद को बेबस महसूस करने लगता है लेकिन तभी कहानी में विरानी परिवार की सबसे मजबूत कड़ी यानी तुलसी की एंट्री होती है।

इतिहास दोहराने के लिए तुलसी ने उठाया बड़ा कदम

तुलसी दोनों के प्यार को बखूबी समझती हैं। सालों पहले के अपने और मिहिर के उस दौर को याद करते हुए जब उन्होंने भी तमाम बंदिशों को तोड़कर शादी की थी, तुलसी एक बहुत बड़ा कदम उठाने का मन बना लेती हैं। वह नकुल को सलाह देती हैं कि उन्हें दुनिया की परवाह किए बिना आगे के लिए फौरन कदम उठाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 Collection Day 5: ‘धमाल 4’ ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की खुशी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी विरानी की प्रेरणा और मार्गदर्शन पाकर नकुल और वैष्णवी हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामने का मन बना लेते हैं। वे दोनों बिना किसी को बताए चुपके से शादी करने का फैसला लेतेहै। इस पूरी योजना के पीछे तुलसी का ही दिमाग होता है जो हर हाल में इन दोनों प्रेमियों को मिलाना चाहती हैं।

अब सबसे बड़ा और दिलचस्प सवाल यह खड़ा होता है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’क्या इस बात की भनक करण को समय रहते लग पाएगी। क्या करण ऐन वक्त पर पहुंचकर इस विवाह को रोकने में सफल हो पाएगा।

Ksbkbt upcoming twist nakul vaishnavi secret marriage tulsi plan kyunki saas bhi kabhi bahu thi spoiler

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 10:50 AM

Topics:  

  • TV Gossip
  • TV News
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.