सलमान खान की सलाह पर बदला नाम, 'एमएस धोनी' से बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन, जानें कियारा आडवाणी की पूरी कहानी

Kiara Advani Birthday: कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी था। सलमान खान की सलाह पर उन्होंने नाम बदला और एमएस धोनी से स्टार बन गईं। आज वह बॉलीवुड और साउथ की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।
Kiara Advani Birthday Biography Real Name Movies Siddharth Malhotra MS Dhoni The Untold Story
कियारा आडवाणी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kiara Advani Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एमएस धोनी, कबीर सिंह, शेरशाह, भूल भुलैया 2 और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 31 जुलाई 1991 को मुंबई में जन्मीं कियारा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनके करियर, परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।

बहुत कम लोग जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी था। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया। बताया जाता है कि यह नाम उन्हें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'अंजाना अंजानी' से प्रेरित होकर पसंद आया था। वहीं, सलमान खान ने भी उन्हें नाम बदलने की सलाह दी थी, क्योंकि इंडस्ट्री में पहले से आलिया भट्ट मौजूद थीं।

Kiara Advani Birthday Biography Real Name Movies Siddharth Malhotra MS Dhoni The Untold Story

एमएस धोनी ने बदली किस्मत

कियारा आडवाणी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म 'फगली' से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से मिली, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं, तेलुगु फिल्मों 'भारत अने नेनु' और 'विनय विधेया रामा' में भी उनके अभिनय को सराहा गया।

Kiara Advani Birthday Biography Real Name Movies Siddharth Malhotra MS Dhoni The Untold Story

सिद्धार्थ मल्होत्रा संग बसाया घर

फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा करीब आए। करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शाही अंदाज में शादी की। इसके बाद दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में शामिल हो गए। शादी के बाद भी कियारा ने अपने करियर की रफ्तार कम नहीं होने दी।

Kiara Advani Birthday Biography Real Name Movies Siddharth Malhotra MS Dhoni The Untold Story

कियारा आडवाणी की लाइफ

कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंच मेट गाला में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सुर्खियां बटोरीं। बाद में कपल ने अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी भी शेयर की। आज कियारा आडवाणी सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि दमदार अभिनय, मेहनत और लगातार मिल रही सफल फिल्मों के दम पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com