Toxic Trailer: यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, नए पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज
Toxic Movie Trailer Release Date: केजीएफ फेम यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को जारी होगा। वहीं यह फिल्म 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
- Written By: यति सिंह
'टॉक्सिक' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Toxic Movie Trailer: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश के फैंस के लिए एक बेहद शानदार और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से जिस पल का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार मेकर्स ने उस पर से पर्दा उठा दिया है। अभिनेता यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आने वाली धमाकेदार फिल्म टॉक्सिक का नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। इस नए पोस्टर ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और दर्शकों के क्रेज को कई गुना बढ़ा दिया है।
फिल्म के नए पोस्टर में यश का लुक बेहद खतरनाक और प्रभावशाली नजर आ रहा है। पोस्टर में उन्हें हाथ में बंदूक थामे और सिर पर हैट पहने देखा जा सकता है। उनके पीछे से आती हुई तेज रोशनी और मूसलाधार बारिश का सीन माहौल को और ज्यादा रहस्यमयी बना रहा है। इस रोशनी के कारण यश का चेहरा पूरी तरह साफ दिखाई नहीं दे रहा है, जो उनके रोल को लेकर सस्पेंस पैदा करता है। पोस्टर पर दर्ज तारीख ने यह साफ कर दिया है कि 8 अगस्त को इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर उल्टी गिनती हुई शुरू
पोस्टर शेयर करते हुए यश ने बेहद खास अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि इंतजार का समय अब समाप्त होने की कगार पर है और उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। यश ने यह भी पुष्टि की कि फिल्म 26 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Ansh Postponed: ‘हनुमान अंश’ की रिलीज टली, मेकर्स ने नई रिलीज डेट का किया ऐलान
Friendship Day 2026: दोस्ती का जश्न होगा दोगुना, फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों संग सुनें ये दिल छू लेने वाले गाने
Lock Upp 2: भूमि-हुमा ने सुनाया जनता का फैसला, कई प्रतियोगियों को जमकर लगाई फटकार
‘अल्लाह बड़े भाई को हमेशा खुश रखे’…संजय दत्त के लिए सलमान खान का भावुक अंदाज वायरल
इस घोषणा के साथ ही उन्होंने अपनी पूरी टीम और सह-कलाकारों को भी टैग किया है। सोशल मीडिया पर इस खबर के आते ही फैंस की ओर से रिएक्शन की बाढ़ आ गई है और हर कोई इस नए अवतार को देखने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है।
सितारों से सजी है यह मेगा बजट फिल्म
टॉक्सिक-ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स नाम की इस महत्वाकांक्षी फिल्म का डायरेक्शन फेमस डायरेक्शन गीतू मोहनदास कर रही हैं। फिल्म ‘टॉक्सिक’ की स्टारकास्ट बेहद मजबूत और दमदार है।
ये भी पढ़ें: Friendship Day 2026: दोस्ती का जश्न होगा दोगुना, फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों संग सुनें ये दिल छू लेने वाले गाने
इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी नामचीन अभिनेत्रियां अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले जब फिल्म का टीजर सामने आया था, तब उसने इंटरनेट पर जमकर बवाल काटा था।
