Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोगों की फटकार के बाद कियारा आडवाणी ने एडिट किया पोस्ट, पोक्सो एक्ट के आरोपी की तारीफ पर भड़के लोग

कियारा आडवाणी को पोक्सो एक्ट के आरोपी की तारीफ करना भारी पड़ गया। लोग उनकी आलोचना करने लगे, तब एक्ट्रेस ने पोस्ट को एडिट किया और आरोपी के नाम को हटा दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 25, 2024 | 06:25 PM

पोक्सो एक्ट के आरोपी की तारीफ करने पर कियारा आडवाणी से नाराज हुए लोग

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कियारा आडवाणी इस समय रामचरण के साथ अपनी अगली फिल्म गेम चेंजर को लेकर सुर्खियों में हैं। 10 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन कियारा आडवाणी पोक्सो आरोपी की तारीफ करने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर डांस रिहर्सल का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कोरियोग्राफर जानी मास्टर की तारीफ की। जानी मास्टर पर एक लड़की के यौन शोषण का आरोप लगा था। जानी मास्टर की तारीफ करना कियारा को भारी पड़ गया क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और यह कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी अपने नैतिक मूल्यों को भूल गई हैं।

सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्ट में की गई तारीफ की आलोचना शुरू हुई, कियारा आडवाणी की टीम की तरफ से पोस्ट को एडिट किया गया और जानी मास्टर के नाम को कैप्शन से हटा दिया गया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के लिए आए नेगेटिव कमेंट्स को भी हटाया गया है। लेकिन पहले जो पोस्ट में बातें कहीं-कहीं उसके अनुसार सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने लिखा था, एक्ट्रेस को वाकई किसी चीज की परवाह नहीं होती, कोई भी स्टार बेगुनाह नहीं है। सभी हर तरह से अपराधियों और संदिग्धों के साथ शामिल हैं। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा था कि हम एकदम बहरे हैं, पूरी तरह से नैतिकता भूल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर को लेकर शक्ति कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बेटी की वजह से गए थे बिग बॉस के घर

वीडियो शेयर करते हुए कियारा आडवाणी ने जानी मास्टर की तारीफ की थी। जानी मास्टर फिल्म गेम चेंजर के कोरियोग्राफर हैं और गेम चेंजर के ही ‘धोप’ गीत से जुड़ा यह वीडियो है कियारा आडवाणी इस वीडियो में दो अन्य लड़कियों के साथ डांस कर रिहर्सल करते हुए नजर आ रही हैं। बिहाइंड द सीन वीडियो में वह एक कठिन स्टेप करते हुए दिखाई दी हैं। जानी मास्टर पर सितंबर में साइबराबाद कमिश्नरेट की नरसिंगी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उन पर एक पूर्व कर्मचारी के साथ यौन शोषण और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है।

Kiara advani facing backlash after praising pocso accussed jani master of game changer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2024 | 04:22 PM

Topics:  

  • Kiara Advani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.