खुशी कपूर और वेदांग रैना का हुआ ब्रेकअप? दो साल की डेटिंग के बाद अलग होने की खबरों से मचा हड़कंप
Vedang Raina Breakup: बॉलीवुड के यंग स्टार्स खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो साल तक डेट करने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
खुशी कपूर और वेदांग रैना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Khushi Kapoor And Vedang Raina Relationship: बॉलीवुड की यंग और चर्चित जोड़ी खुशी कपूर और वेदांग रैना को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। लंबे समय से साथ नजर आने वाले इस कपल ने कथित तौर पर अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जर्नलिस्ट विक्की ललवानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि खुशी कपूर और वेदांग रैना अब साथ नहीं हैं। पोस्ट के मुताबिक, दोनों के करीबी एक सूत्र ने बताया कि यह रिश्ता अब खत्म हो चुका है। हालांकि, उनके अलग होने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हाल ही में हुआ है।
खुशी और वेदांग ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया था, लेकिन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। इवेंट्स, पार्टीज और निजी मौकों पर उनकी बॉन्डिंग ने फैंस को यह यकीन दिला दिया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
गोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज
Lock Upp 2: बरसों पुरानी दुश्मनी की दिखेगी झलक, हिना खान ने शिल्पा शिंदे को किया रोस्ट
Bhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
रिश्ते को लेकर पहले क्या बोले थे वेदांग?
एक पुराने इंटरव्यू में वेदांग रैना ने खुद को सिंगल बताया था। उन्होंने कहा था कि जब सही समय आएगा, तो चीजें अपने आप बदलेंगी। जब उनसे खुशी कपूर को डेट करने की अफवाहों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया था, “हम दोनों क्लोज फ्रेंड्स हैं। हमारा एक मजबूत बॉन्ड है। हम लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और कई चीजों पर कनेक्ट करते हैं।”
वहीं, खुशी कपूर ने भी वेदांग को अपना अच्छा दोस्त बताया था और रिलेशनशिप की खबरों पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा।
ये भी पढ़ें- कॉलेज के दिनों में बनीं ‘माइकल जैक्सन की फीमेल वर्जन’, फराह खान आज बॉलीवुड की सबसे बेबाक डायरेक्टर
‘द आर्चीज’ से शुरू हुई नजदीकियां
खुशी कपूर और वेदांग रैना ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ में साथ काम किया था। फिल्म में खुशी ने बेट्टी कूपर और वेदांग ने रेगी का किरदार निभाया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
इसी फिल्म के बाद से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। इतना ही नहीं, दोनों को साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए भी देखा गया था, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली। फिलहाल खुशी कपूर और वेदांग रैना ने ब्रेकअप की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में फैंस को उनके आधिकारिक बयान का इंतजार है।
