Khesari Lal Yadav New Song: जल्द आ रहा है खेसारी लाल का ‘गजब तोहार नैना’ सॉन्ग, इस दिन होगा रिलीज
Gajab Tohar Naina: खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना 'गजब तोहार नैना' 7 अक्टूबर 2025 को 6:45 बजे रिलीज होगा। इसमें उनके साथ बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने आवाज दी है।
- Written By: अनिल सिंह
खेसारी लाल यादव का नया गाना 'गजब तोहार नैना' 7 अक्टूबर को होगा रिलीज
Khesari Lal Yadav New Song Gajab Tohar Naina: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनका नया गाना ‘गजब तोहार नैना’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद खेसारी लाल यादव ने एक पोस्टर साझा करके दी है।
खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गाने का पोस्टर जारी किया, जिसके अनुसार ‘गजब तोहार नैना’ 7 अक्टूबर 2025 को सुबह 6:45 बजे रिलीज होगा। यह गाना खेसारी के प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा होगा, जिसमें भोजपुरी संगीत और आधुनिक बीट्स का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोटी थी, इसलिए मिला रोल… ‘अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर अंजलि आनंद का खुलासा
YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने
‘संजय दत्त कांप रहे थे… 32 साल बाद खुला राज! आर्म्स एक्ट केस को लेकर सालों बाद हुआ बड़ा खुलासा
Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
शिल्पा राव की आवाज का तड़का
इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें खेसारी लाल यादव के साथ मशहूर बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने भी अपनी आवाज दी है। शिल्पा राव की सुरीली आवाज भोजपुरी संगीत की मिठास के साथ मिलकर इसे और खास बनाएगी। गाने के बोल टूनटून यादव ने लिखे हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी गीत लेखन कला के लिए जाने जाते हैं। वहीं, गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। ‘गजब तोहार नैना’ एक रोमांटिक गाना बताया जा रहा है, जिसमें खेसारी लाल यादव की गायकी और अभिनय का जलवा हमेशा की तरह देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- ‘डायन’ फरहाना और मालती के शिकार बनेंगे घर के सदस्य, नॉमिनेशन में हुई फाइट
खेसारी लाल का फिल्मी सफर
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के उन चुनिंदा सितारों में से हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके गाने और फिल्में न सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। खेसारी लाल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2011 में भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर एक नजर
‘गजब तोहार नैना’ के रिलीज के बाद, खेसारी लाल जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका पोस्टर भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसके अलावा, सुशील सिंह, प्रकाश जैश, और विनोद मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि, ‘अग्निपरीक्षा’ की रिलीज डेट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
