खेसारी लाल यादव ने जिम वीडियो को बताया अपनी गलती, आकांक्षा पुरी पर डाली जिम्मेदारी
Khesari Lal Yadav Workout Video: खेसारी लाल यादव ने अपने और आकांक्षा पुरी के वायरल जिम वीडियो को अपनी गलती बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक फिटनेस एक्ट था, लेकिन गलत तरीके से पेश किया गया।
- Written By: सोनाली झा
खेसारी लाल यादव ने जिम वीडियो को बताया अपनी गलती
Khesari Lal Yadav Akanksha Puri Viral Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों फिल्मों से ज्यादा राजनीति और विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। छपरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे खेसारी का पुराना विवाद अब फिर चर्चा में आ गया है कि उनका और आकांक्षा पुरी का वायरल जिम वीडियो। यह वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा गया था, जिसमें दोनों के बीच कुछ अश्लील दृश्य दिखाए गए थे। पहले खेसारी ने इसे “कला” कहा था, लेकिन अब उन्होंने खुद माना कि वो उनसे गलती हुई थी।
खेसारी ने इस वीडियो पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वो वीडियो मेरी गलती थी। मेरी पत्नी चंदा को भी उस पर आपत्ति थी और ठीक ही थी। वो एक आर्ट था, हमने उसे उसी नजरिए से किया था। विदेश में एक फिटनेस एक्ट था, वहां स्टैमिना चेक करने के लिए वो स्टंट किया गया था, लेकिन किसी ने उस पर गाना डाल दिया और आकांक्षा जी ने उसे शेयर कर दिया। मैंने तो वो वीडियो शेयर भी नहीं किया था। लेकिन हां, अब महसूस होता है कि ऐसा नहीं करना चाहिए था।
जिम वीडियो को बताया अपनी गलती
खेसारी ने आगे कहा कि उन्हें अब एहसास है कि समाज में इस तरह की चीजों का गलत संदेश जाता है। ऐसी चीजें समाज के लिए सही नहीं हैं। इंसान गलतियां करता है, लेकिन उनसे सीखना जरूरी है। मैं आगे से कंट्रोल रखूंगा। जब उनसे पूछा गया कि उनकी पत्नी चंदा यादव का उस वीडियो पर क्या रिएक्शन था, तो खेसारी ने ईमानदारी से जवाब दिया कि उन्हें बुरा लगा था, और लगना भी चाहिए था। वो आपत्तिजनक चीज थी। वो मेरी पत्नी हैं, उनकी भावनाएं आहत हुईं, और मैं मानता हूं कि वो नाराज होने में सही थीं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
वीडियो पर मचा था बवाल
यह जिम वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। फैंस ने खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी दोनों को जमकर ट्रोल किया। उस वक्त आकांक्षा पुरी ने सफाई दी थी कि यह वीडियो फिटनेस थीम पर आधारित था, जबकि कई यूजर्स ने इसे अश्लील करार दिया। आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव के अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी थीं। आकांक्षा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि खेसारी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। हालांकि, खेसारी ने हमेशा इन अफवाहों से किनारा किया और कहा कि उनके और आकांक्षा के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था।
