Vijay Deverakonda Kissed Rashmika Mandanna Hand In Front Of Everyone
विजय देवरकोंडा ने भरी महफिल में चूमा रश्मिका मंदाना का हाथ, फैंस बोले- अब तो हो गया ऑफिशियल
Vijay Deverakonda kisses Rashmika Mandanna hand: द गर्लफ्रेंड की सक्सेस पार्टी में विजय देवरकोंडा ने भरी महफिल में रश्मिका मंदाना का हाथ थामकर उसे प्यार से चूम लिया। यह रोमांटिक पल कैमरे में कैद हुआ।
विजय देवरकोंडा ने भरी महफिल में चूमा रश्मिका मंदाना का हाथ
Follow Us
Follow Us :
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Video Viral: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप और सगाई की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब पहली बार विजय ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विजय रश्मिका का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस के बीच हलचल मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, रश्मिका मंदाना की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी सिलसिले में मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी, जहां विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए। इस दौरान रश्मिका पीच कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जैसे ही विजय वहां पहुंचे, उन्होंने मुस्कुराते हुए रश्मिका का हाथ थामा और उसे प्यार से चूम लिया।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का यह खास पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रश्मिका इस दौरान शर्माती हुई मुस्कुरा उठीं और विजय को देखकर प्यारा-सा रिएक्शन दिया। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की केमिस्ट्री पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। किसी ने लिखा कि फाइनली ऑफिशियल हो गया, तो किसी ने कहा कि साउथ का सबसे खूबसूरत कपल।
विजय और रश्मिका की शादी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अक्टूबर 2025 में सगाई कर ली है। वहीं, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, कपल 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे ले सकता है। बताया जा रहा है कि यह शादी बेहद निजी समारोह होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।
दो फिल्मों में दिखी शानदार जोड़ी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार साल 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में नजर आई थी। इसके बाद दोनों ने 2019 की फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और तभी से उनके अफेयर की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया था। अब विजय द्वारा सबके सामने रश्मिका का हाथ चूमना फैंस के लिए इस रिश्ते की पुष्टि जैसा बन गया है।
Vijay deverakonda kissed rashmika mandanna hand in front of everyone