बिहार दिवस पर खेसारी लाल का संदेश, बोले- बिहारी अब मजबूरी नहीं ताकत हैं
बिहार दिवस पर खेसारी लाल यादव का पोस्ट वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने बिहारियों को देश की ताकत बताते हुए बेहतर ब्रांडिंग पर जोर दिया।
- Written By: सोनाली झा
खेसारी लाल यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Khesari Lal Yadav Bihar Diwas: बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अपने संदेश में उन्होंने बिहारियों को देश की ताकत बताया और राज्य की पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही।
खेसारी लाल यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज दुनिया के हर कोने में बिहारी मौजूद हैं। पहले यह मजबूरी हो सकती थी, लेकिन अब यह ताकत बन चुकी है। उन्होंने सभी बिहारियों से अपनी पहचान पर गर्व करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की। उनके मुताबिक, बिहार और बिहारी समाज को अब बेहतर ब्रांडिंग की जरूरत है ताकि उनकी असली छवि दुनिया के सामने आ सके।
बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा देने की मांग
अपने पोस्ट में खेसारी लाल यादव ने सबसे अहम मुद्दा बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता बिहारियों की भावनाओं का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन जब भाषा को मान्यता देने की बात आती है तो बहाने बनाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अगर बिहार की भाषा को संविधान में स्थान मिलता है, तो इससे राज्य की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का भड़का गुस्सा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल
विश्व के हर कोने में बिहारी पसर गए है और जो शायद पहले मजबूरी रही होगी लेकिन अब ताक़त होनी चाहिए। बिहारी और बिहार को अब बस अच्छा ब्रांडिंग चाहिए।ये दुनिया कॉस्मेटिक हो चुकी हैं और हम बिहारी आज भी कॉस्मेटिक को ढोंग समझते हैं। मीडिया के लिए भी मजा लेने और एक्सपेरिमेंट का केंद्र… — Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) March 22, 2026
राजनीति और मीडिया पर साधा निशाना
खेसारी लाल यादव ने अपनी पोस्ट में राजनीति और मीडिया पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बिहार को अक्सर प्रयोग और मजाक का केंद्र बना दिया जाता है। खेसारी के मुताबिक, जिस तरह भारत की छवि विदेशों में बदल रही है, उसी तरह बिहार की छवि को भी सकारात्मक रूप से पेश करने की जरूरत है। खेसारी लाल यादव के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
यूजर्स का मिल रहा समर्थन
कई यूजर्स ने उनकी बातों से सहमति जताते हुए बिहार के विकास और एकजुटता पर जोर दिया। लोग कमेंट्स के जरिए अपनी राय रख रहे हैं और बिहारी होने पर गर्व जताते नजर आ रहे हैं। अपने संदेश के अंत में खेसारी ने कहा कि अगर सभी बिहारी एकजुट होकर अपनी पहचान और अधिकारों के लिए खड़े होंगे, तो वह दिन दूर नहीं जब बिहार दिवस को देश ही नहीं, दुनिया भर में गर्व के साथ मनाया जाएगा।
