Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Khatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा बड़ा ट्विस्ट, इन सितारों की एंट्री की चर्चा तेज, ‘K’ साइन ने बढ़ाया सस्पेंस

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज है। रोहित शेट्टी के इस शो में रूबिना दिलैक, करण वाही और अन्य सितारों की एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Apr 28, 2026 | 04:13 PM

खतरों के खिलाड़ी 15 (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। रोहित शेट्टी के होस्ट वाले इस शो का 15वां सीजन पहले से ही सुर्खियों में बना हुआ है। हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों को जबरदस्त एक्शन, रोमांच और सेलेब्रिटीज के बीच खतरनाक टास्क देखने को मिलने वाले हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर कई टीवी सितारों ने एक जैसा ‘K’ साइन शेयर किया है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सभी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा हो सकते हैं। इन पोस्ट्स के बाद रुबीना दिलैक और करण वाही के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। फैंस इसे उनकी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में एंट्री का बड़ा संकेत मान रहे हैं। इसके अलावा निया शर्मा का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है, जिससे इस सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

केप टाउन में हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो की शूटिंग केप टाउन में की जा सकती है, जहां पहले भी कई सीजन शूट हो चुके हैं। खतरनाक लोकेशंस और मुश्किल स्टंट्स के लिए यह जगह काफी मशहूर है, जिससे शो का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। इनके अलावा शो में ऋत्विक धनजानी, जैस्मीन भसीन, निया शर्मा और अली गोनी भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। वहीं, रियलिटी शो बिग बॉस 19 की रनर-अप रहीं फराहना भट्ट का भी नाम इस लिस्ट में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- शादी के 3 दिन बाद ही शूटिंग पर लौटीं कृति खरबंदा, ‘ग्लोरी’ में व्यस्त Pulkit Samrat ने खोला राज

इस बार और भी दमदार होगा मुकाबला

फैंस इन सभी संकेतों के आधार पर मान रहे हैं कि खतरों के खिलाड़ी 15 पहले से ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। नए चेहरे, खतरनाक स्टंट्स और रोहित शेट्टी की दमदार होस्टिंग इस सीजन को खास बनाने वाली है। अब सभी को बस मेकर्स की आधिकारिक कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की रिलीज डेट का इंतजार है, जो जल्द सामने आ सकती है।

Khatron ke khiladi 15 contestants rohit shetty show update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 04:13 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.