Khalnayak 2 Cast: ‘खलनायक 2’ में लौटेगा ‘बल्लू’ का जलवा, संजय दत्त की फिल्म में सुभाष घई का खास कैमियो
Khalnayak 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सुभाष घई फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे, लेकिन क्रिएटिव प्रोड्यूसर में नजर आएंगे। संजय दत्त की इस फिल्म में पुराने जादू के साथ नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
- Written By: सोनाली झा
सुभाष घई और संजय दत्त (फोटो-सोशल मीडिया)
Sanjay Dutt Film Khalnayak 2 Update: 90 के दशक की आइकॉनिक फिल्म खलनायक आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। संजय दत्त का ‘बल्लू’ किरदार और फिल्म की दमदार कहानी ने इसे क्लासिक बना दिया था। अब करीब तीन दशक बाद इसके सीक्वल खलनायक 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने साफ कर दिया है कि वह ‘खलनायक 2’ का निर्देशन नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अब वह यह जिम्मेदारी नई पीढ़ी को देना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में सुभाष घई ने कहा कि हर फिल्म का एक अलग दौर होता है और अब समय है कि नए फिल्ममेकर्स इस कहानी को अपने अंदाज में आगे बढ़ाएं।
संजय दत्त की पुरानी इच्छा हुई पूरी
संजय दत्त लंबे समय से इस फिल्म के सीक्वल को लेकर उत्साहित थे। सुभाष घई ने खुलासा किया कि जब संजय दत्त जेल में थे, तब उन्होंने उन्हें एक लेटर लिखा था, जिसमें ‘खलनायक’ का सीक्वल बनाने की इच्छा जाहिर की थी। यह बात दर्शाती है कि इस प्रोजेक्ट से संजय दत्त का इमोशनल जुड़ाव कितना गहरा है।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ेंगे
हालांकि सुभाष घई डायरेक्शन नहीं करेंगे, लेकिन वह फिल्म से पूरी तरह अलग भी नहीं होंगे। सुभाष घई ने बताया कि वह ‘खलनायक 2’ में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े रहेंगे और अपनी सलाह से फिल्म को दिशा देंगे। सुभाष घई का अनुभव और विजन इस सीक्वल को और मजबूत बनाने में मदद करेगा। फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि सुभाष घई इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे।
नई पीढ़ी के साथ पुराना जादू
यह नॉस्टैल्जिया फैक्टर पुराने दर्शकों के लिए खास होगा, जो ‘खलनायक’ से इमोशनल रूप से जुड़े हुए हैं। खलनायक 2 को लेकर अभी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन यह तय है कि फिल्म में पुराने जादू के साथ नई कहानी और आधुनिक ट्रीटमेंट देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, ‘खलनायक 2’ सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है जो पुराने दौर की यादों को ताजा करते हुए नए दर्शकों को भी आकर्षित करेगी।
