Mohanlal से लेकर सुरेश गोपी तक, वोट डालने पहुंचे सितारे, ममूटी ने पत्नी संग किया मतदान
Kerala Assembly Elections में कई फिल्मी सितारों ने मतदान कर लोगों को प्रेरित किया। ममूटी ने परिवार संग वोट डाला, वहीं मोहनलाल ने लाइन में लगकर मतदान किया। पृथ्वीराज और अन्य सितारों ने भी हिस्सा लिया।
- Written By: सोनाली झा
मोहनलाल और सुरेश गोपी (फोटो- सोशल मीडिया)
Celebrity Voting On Kerala Assembly Elections: केरल विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। राज्य की 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आए। मलयालम सिनेमा के कई बड़े कलाकारों ने वोट डालकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को कोच्चि के एक पोलिंग बूथ पर अपनी पत्नी सुल्फाथ कुट्टी के साथ वोट डालते हुए देखा गया। उनके साथ उनके बेटे दुलकर सलमान भी मौजूद थे। ममूटी का सादगी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। उनकी मौजूदगी ने वहां मौजूद मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया और एक बार फिर यह साबित किया कि सार्वजनिक हस्तियां लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
मोहनलाल ने दिया वोटिंग का संदेश
सुपरस्टार मोहनलाल भी सुबह-सुबह नेमोम में मतदान केंद्र पर कतार में खड़े नजर आए। उन्होंने वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मैंने अपना काम कर दिया, अब आपकी बारी है। केरल जाओ, वोट दो। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी वोट डालने के लिए लाइन में खड़े नजर आए। उन्होंने वोटिंग के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही की तस्वीर साझा की।
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
Done my part.
Your turn, Keralam go vote! pic.twitter.com/zZNJdhdKQC — Mohanlal (@Mohanlal) April 9, 2026
#WATCH | Keralam Elections 2026 | Actor Prithviraj Sukumaran casts his vote at a polling station in Kochi, Ernakulam. pic.twitter.com/67TZoArxTX — ANI (@ANI) April 9, 2026
टोविनो और कुंचाको भी पहुंचे मतदान केंद्र
वहीं टोविनो थॉमस ने त्रिशूर में अपने परिवार के साथ मतदान किया। जब उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह इतना तनाव नहीं संभाल सकते। इसके अलावा कुंचाको बोबन भी अलाप्पुझा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे और लोगों से मतदान करने की अपील की।
सुरेश गोपी और पापोन ने भी की अपील
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने इस दिन को केरल के लिए बेहद अहम बताया। वहीं असम में गायक पापोन ने भी मतदान कर युवाओं से वोट डालने की अपील की और कहा कि हर एक वोट मायने रखता है। कुल मिलाकर, केरल विधानसभा चुनाव में सितारों की भागीदारी ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम किया है और लोकतंत्र के इस महापर्व को और खास बना दिया है।
