कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल के शादी की फोटो मचा रही है धमाल, बचपन के प्यार को एक्ट्रेस ने बनाया हमसफर
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने एंटनी थाटिल के साथ शादी कर ली है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर अब उनकी शादी की फोटो ने धमाल मचा दिया है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, दरअसल वह बेबी जॉन फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। जिस वजह से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी कर ली है। दोनों के शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें शादी की बधाई दी जा रही है। फैंस समेत बॉलीवुड के सेलिब्रिटी ने भी उन्हें बधाइयां दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल की शादी की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कीर्ति सुरेश दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लाल साड़ी पहनी हुई है और लाल साड़ी में उनका यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। खुद कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की यह तस्वीरें साझा की है।
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी पर जहीर इकबाल को मिल रही शुभकामनाएं, एक्ट्रेस ने बताया सच
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 29 अप्रैल: प्रधानमंत्री मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे
Birthday Horoscope: 29 अप्रैल को है जन्मदिन तो हो जाएं सावधान! आपकी किस्मत ले सकती है बड़ा यू-टर्न
Assembly Elections 2026 Live: पश्चिम बंगाल चुनाव फेज-2 का मतदान आज, कड़ी सुरक्षा के बीच जल्द शुरू होगी वोटिंग
सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कम खर्च में लंबी रेंज, वाहन चालको के लिए बढ़िया ऑप्शन
तस्वीर में आप देख सकते हैं कीर्ति सुरेश और एंटनी थाटिल दोनों ने गले में वरमालाएं पहनी हुई है। जब एंटनी थाटिल कीर्ति सुरेश को वरमाला पहना रहे हैं उनके चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही है। शादी का क्राउड, उनकी वेशभूषा देखकर या अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि यह शादी पारंपरिक साउथ इंडियन स्टाइल में हुई है। कीर्तिं का मेकअप भी सादगी भरे अंदाज में किया गया है।
एंटनी थाटिल और कीर्ति सुरेश काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनकी यह लव स्टोरी टीनएज लव स्टोरी है। सोशल मीडिया पर जैसे ही एंटनी थाटिल और कीर्ति सुरेश ने अपने शादी की तस्वीरें साझा की है फैंस समेत तमाम सेलिब्रिटीज भी इन्हें बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं। राशि खन्ना ने कांग्रेचुलेशन लिखा है। वही मोनी रॉय ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पूजा हेगडे, वरुण धवन जैसे बॉलीवुड के कलाकारों ने भी नव विवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी है।
