सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी पर जहीर इकबाल को मिल रही शुभकामनाएं, एक्ट्रेस ने बताया सच

सोनाक्षी सिन्हा की प्रेगनेंसी के लिए जहीर इकबाल को बधाइयां मिलने लगी, ऐसे में खुद सोनाक्षी को बताना पड़ा कि आखिर सच क्या है। सोनाक्षी को क्लिनिक पर देखने के बाद लोगों ने उनकी प्रेगनेंसी की चर्चा शुरू कर दी थी।
Sonakshi Sinha Break Silence on Pregnancy Rumours After Zaheer Gets best Wishes
Published on
Updated on

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 6 महीने पूरे हो चुके हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन वक्त बिता रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के वेकेशन की तस्वीर भी सुर्खियों में रहती है। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा क्लीनिक पर पहुंची तो लोगों ने उनकी प्रेगनेंसी का अंदाजा लगा लिया। इसके बाद सहित इकबाल को सोनाक्षी सिन्हा की प्रेगनेंसी के लिए बधाई संदेश मिलने लगे। आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा को इस पर सच्चाई बताने के लिए सामने आना पड़ा। अब उन्होंने बताया है कि वह डाइटिंग कर रही है और बस उनका वजन बढ़ गया है। लेकिन वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी की अफवाह पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं यह कहना चाहती हूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। मैं बस मोटी हो गई हूं। उन्होंने आगे कहा उस दिन किसी ने जहीर इकबाल को बधाई दी थी। क्या हम अपनी शादी भी इंजॉय नहीं कर सकते? इसी पर जहीर ने आगे कहा कि अगले दिन से उनकी डाइटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून 2024 को हुई थी।

सोनाक्षी की शादी में पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा नजर आए थे। जबकि सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव और कुश ने शादी में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कराई थी। उसी के बाद से दोनों भाई को लेकर यह खबर सामने आई कि दोनों सोनाक्षी के शादी के खिलाफ हैं और अब जाकर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मामले पर अपना बयान दिया है और कहा है कि वह उनकी उलझन को समझ सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के काम की अगर बात करें तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। दबंग फिल्में में पहली बार उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखा गया था। उसके बाद उन्होंने करीब आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वह संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थी, जहां उनके काम की खूब तारीफ की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com