Rajkummar Rao Story: राजकुमार राव ने बिग बी को सुनाई अपनी कहानी, बोले- शाहरुख खान की जर्नी से हुए थे इंस्पायर

Rajkummar Rao Struggle Story: KBC 18 में राजकुमार राव ने अमिताभ बच्चन के सामने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि ऑडिशन में रिजेक्शन के बाद वह मन्नत और जलसा के बाहर खड़े रहते थे।
Rajkummar Rao Struggle Story
राजकुमार राव और अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kaun Banega Crorepati 18 Rajkummar Rao Struggle: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' का मंच सिर्फ सवाल-जवाब और इनाम जीतने तक सीमित नहीं है। शो में कई बार सितारे अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे किस्से भी साझा करते हैं, जो दर्शकों को भावुक कर देते हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड में अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रहार’ की स्टारकास्ट वामिका गब्बी और उज्ज्वल निकम के साथ हॉट सीट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के सामने अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों को याद किया और शाहरुख खान से जुड़ा एक खास किस्सा सुनाया।

अमिताभ बच्चन ने जब राजकुमार राव से शाहरुख खान को लेकर बातचीत की, तो अभिनेता ने अपने पुराने दिनों को याद किया। राजकुमार ने बताया कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने कहा कि उनकी मां के कमरे में अमिताभ बच्चन का पोस्टर लगा रहता था और वह खुद भी बिग बी से काफी प्रेरित रहे हैं। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की जर्नी का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी दिल्ली से एक मिडिल क्लास परिवार से निकलकर मुंबई पहुंचे, थिएटर किया, टीवी में काम किया और आगे चलकर बड़े सुपरस्टार बने।

रिजेक्शन के बाद मन्नत और जलसा के बाहर खड़े रहते थे

राजकुमार राव ने बताया कि जब वह पहली बार एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे, तो एक शो के ऑडिशन में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ था। इस रिजेक्शन के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि उस समय वह अक्सर अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ और शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर खड़े रहते थे। वह उन दिनों अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचते थे।

Rajkummar Rao Struggle Story
विक्की कौशल का लव एंड वॉर से पहला लुक जारी, इंटेंसिटी और चार्म का दिखा शानदार मेल

अमिताभ बच्चन ने की शाहरुख खान की तारीफ

राजकुमार की बातें सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने भी शाहरुख खान की तारीफ की। उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते। बिग बी ने यह भी बताया कि शाहरुख जिस तरह सामने वाले व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, वह खास बात है। इस दौरान राजकुमार राव का संघर्ष और शाहरुख खान से मिली प्रेरणा शो का खास पल बन गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com