लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान मैनेजर पूजा के दुपट्टे से चेहरा पोंछते दिखे शाहरुख खान, वीडियो वायरल

Shah Rukh Khan Lalbaugcha Raja Darshan: लालबागचा राजा दर्शन के दौरान उमस से परेशान शाहरुख खान ने मैनेजर पूजा के दुपट्टे से पसीना पोंछा, जिसका वीडियो वायरल होते ही फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए।
Shah Rukh Khan Lalbaugcha Raja Darshan
शाहरुख खान, गौरी खान और बेटी सुहाना(फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Bollywood Celebs Ganpati Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है, जहां आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पंडालों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान मुंबई के सबसे फेमस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। जहां शाहरुख खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल दर्शन के दौरान पंडाल में मौजूद भारी भीड़ और ज्यादा उमस के कारण शाहरुख पसीने से पूरी तरह तर-बतर हो गए थे। इसी दौरान उन्होंने रुमाल न होने पर अपनी मैनेजर पूजा ददलानी का दुपट्टा लेकर अपना पसीना पोंछा। कैमरे में कैद हुआ यह पल जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों का ध्यान तेजी से इसकी तरफ खींच लिया।

10 सालों परिवार जैसा मजबूत रिश्ता

शाहरुख खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी के बीच का रिश्ता सिर्फ पेशेवर नहीं बल्कि एक परिवार की तरह बेहद गहरा है। पूजा पिछले 10 सालों से ज्यादा समय से शाहरुख खान का सारा काम संभाल रही हैं और खान फैमिली के हर छोटे-बड़े आयोजन का अहम हिस्सा रही हैं।

गौरी खान और सुहाना खान के साथ भी उनकी बेहतरीन बॉन्डिंग कई मौकों पर देखने को मिलती है। यही वजह है कि पंडाल में जब शाहरुख खान को असुविधा महसूस हुई, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी मैनेजर के दुपट्टे से अपना चेहरा साफ किया।

वायरल वीडियो को लेकर 2 धड़ों में बंटे यूजर्स

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद नेटिजंस की अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ लोग और ट्रोलर्स इस पर अजीब सवाल उठा रहे हैं, वहीं शाहरुख खान के फैंस ने उनका बचाव करते हुए इसे एक सहज और पारिवारिक व्यवहार बताया है।

कई यूजर्स का कहना है कि पूजा उनके घर के मैंबर की तरह हैं, इसलिए इसमें कुछ भी गलत नहीं है। वहीं कुछ फैंस ने यह तर्क भी दिया कि गौरी खान का दुपट्टा शिफॉन का था जो पसीना नहीं सोख सकता था, जबकि पूजा का दुपट्टा कॉटन का था, इसलिए शाहरुख खान ने उसका इस्तेमाल किया।

Shah Rukh Khan Lalbaugcha Raja Darshan
कार्तिक आर्यन ने किया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा, 72वें राष्ट्रीय पुरस्कार से पहले दिखा खास अंदाज

क्रिसमस पर होगा सबसे बड़ा मुकाबला

भव्य एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर तय हो चुकी है। मेकर्स ने इस बड़े प्रोजेक्ट को क्रिसमस के खास मौके पर 24 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में पेश करने की पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होने के कारण बॉक्स ऑफिस पर भारी फायदा मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।