राजकुमार राव की अपनी ही 2 फिल्मों में होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर! प्रहार और रफ्तार एक ही दिन मचाएंगी धमाल

Prahaar Vs Raftaar: राजकुमार राव की दो फिल्में प्रहार और रफ्तार एक ही दिन यानी 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली हैं। प्रहार की रिलीज डेट हाल ही में बदली गई है, जबकि रफ्तार के लिए यह तारीख पहले से तय है।
Rajkummar Rao Film Prahaar Vs Raftaar
राजकुमार राव की फिल्म प्रहार और रफ्तार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Rajkummar Rao Film Prahaar Vs Raftaar: राजकुमार राव बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जो लगातार अलग-अलग तरह की फिल्मों के साथ दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। अब उनके फैंस के सामने एक दिलचस्प स्थिति बन गई है। राजकुमार राव की दो फिल्में ‘प्रहार’ और ‘रफ्तार’ एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। अगर दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव नहीं किया गया, तो अभिनेता की अपनी ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी।

राजकुमार राव स्टारर ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ पहले 7 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया था। अब नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए बताया गया है कि फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी तारीख पर राजकुमार राव की एक और फिल्म पहले से रिलीज के लिए तय है।

रफ्तार भी 16 अक्टूबर को आने वाली है

राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान काफी पहले किया गया था। शुरुआत में फिल्म को 24 जुलाई को रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 16 अक्टूबर कर दी गई। राजकुमार राव ने 22 मई को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी नई रिलीज डेट की जानकारी दी थी। फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबलकर ने किया है, जबकि इसे राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री-प्रोड्यूसर पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है।

Rajkummar Rao Film Prahaar Vs Raftaar
7 डॉग्स के ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन, सलमान खान-संजय दत्त की जोड़ी को देखकर फैंस में बढ़ी फिल्म की बेसब्री

अब किस फिल्म की टलेगी रिलीज

अगर दोनों फिल्मों की तारीख नहीं बदली तो राजकुमार राव की दोनों फिल्मों का सीधा मुकाबला होगा। आमतौर पर बॉक्स ऑफिस पर दो अलग-अलग सितारों की फिल्मों की भिड़ंत देखने को मिलती है, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। एक ही अभिनेता की दो फिल्में एक ही दिन दर्शकों के सामने होंगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ‘प्रहार’ और ‘रफ्तार’ में से किस फिल्म की रिलीज डेट बदली जाएगी। ‘रफ्तार’ की तारीख का ऐलान पहले हो चुका है, जबकि ‘प्रहार’ की नई रिलीज डेट अब सामने आई है। ऐसे में अंतिम फैसला मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com