Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कविता कृष्णमूर्ति की संगीत जगत में गोल्डन जुबली, रफी और लता के बाद गाए सबसे अधिक गीत

कविता कृष्णमूर्ति ने संगीत जगत में 50 साल पूरा कर लिया है। उनकी गोल्डन जुबली के मौके पर एक विशेष संगीत समारोह में वह खास प्रस्तुति पेश करने वाली हैं। कविता का नाम सबसे अधिक गाना गाने वालों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 22, 2024 | 08:21 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कविता कृष्णमूर्ति को संगीत जगत में 50 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर वह मुंबई में आयोजित एक विशेष संगीत समारोह में खास प्रस्तुति पेश करने वाली है। ‘द फैक्टर’ नाम के इस संगीत समारोह में कविता कृष्णमूर्ति के संगीत जगत के 50 साल के जर्नी को दिखाया जाएगा। कविता कृष्णमूर्ति के नाम संगीत जगत में सबसे अधिक गीत गाने का रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि कविता कृष्णमूर्ति ने करीब 28 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। 28 हजार से अधिक गीत गाने वाले गायको में मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर का नाम ही शामिल है और अब उसी कड़ी में कविता कृष्णमूर्ति का नाम भी जुड़ गया है।

गायिका कविता कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम संगीत जगत में अपने पांच दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां एक विशेष संगीत समारोह में प्रस्तुति देंगी। कविता को उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में 28 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किये हैं, जो उन्हें भारतीय संगीत के इतिहास के सबसे सम्मानित और पसंदीदा कलाकारों में से एक बनाते हैं। ‘द के फैक्टर’ नामक इस संगीत समारोह में कविता अलग-अलग तरह के अपने प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति देंगी, जिनमें से अधिकतर गाने बॉलीवुड के होंगे। हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, प्यारेलाल शर्मा, एआर रहमान, जावेद अख्तर और अन्य हस्तियों सहित कई प्रसिद्ध कलाकार और संगीतकार कविता के साथ मंच और पुरानी यादें साझा करेंगे। हिंदी सिनेमा में कविता के गाये कुछ प्रसिद्ध गानों में ‘कोई मिल गया’, ‘धीमे-धीमे’, ‘इश्क बिना’, ‘के सरा सरा’ और ‘आज मैं ऊपर’ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- अक्किनेनी नागेश्वर राव को लड़कियों की तरह सजाती थी उनकी मां, नागार्जुन ने…

सम्बंधित ख़बरें

‘नरेंद्र मोदी RSS से नहीं…’, प्रधानमंत्री को लेकर ये क्या कह गए संघ प्रमुख मोहन भागवत

Special Trains Extension: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पश्चिम रेलवे ने बढ़ाईं 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

‘RSS न सत्ता चाहता है, न लोकप्रियता’, मोहन भागवत का बड़ा बयान, जानिए राजनीति और इतिहास पर क्या कहा

‘मैंने कहा था…’, BMC मेयर के लिए रितु तावड़े की उम्मीदवारी पर नितेश राणे का बड़ा बयान, विरोधियों पर कसा तंज

फिल्म खामोशी के गीत ‘आज मैं ऊपर आसमां नीचे’ को कविता कृष्णमूर्ति ने ही अपनी आवाज दी थी। इस गीत ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगाया था। कविता कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1976 में आई फिल्म कादंबरी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने।’आएगा आने वाला’ गीत गाया था। जिसे उस्ताद विलायत अली खान ने कंपोज किया था।

Kavita krishnamurthy will celebrate completion of five decades in the music world

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2024 | 08:21 PM

Topics:  

  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.