Karwa Chauth 2025: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक, इन दुल्हनों के लिए होगा यह पहला व्रत बेहद खास
Karwa Chauth Celebration: टीवी और बॉलीवुड से जुड़ी कई नई दुल्हनें इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाने जा रही हैं। आइए जानते हैं उन सितारा पत्नियों के बारे में जो 2025 में पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
- Written By: सोनाली झा
लोकप्रिय सिंगर दर्शन रावल की पत्नी धरल सुरेलिया इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। दोनों ने 18 जनवरी 2025 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। फैंस सोशल मीडिया पर इस कपल की खूबसूरत तस्वीरें देखने को बेताब हैं।
'बालिका वधू' फेम अविका गौर ने अपने पार्टनर मिलिंद चंदवानी से कलर्स टीवी के शो 'पति-पत्नी और पंगा' के सेट पर शादी की थी। यह जोड़ी भी अपना पहला करवा चौथ खास अंदाज में मनाने की तैयारी में है।
20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन मचाया धमाका, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई
यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली उर्फ मोस्टली साने ने फरवरी 2025 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से शादी की थी। यह उनका पहला करवा चौथ होगा और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि प्राजक्ता अपने व्रत की झलकें सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करेंगी।
एक्टर प्रतीक स्मीता और एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी ने 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे पर शादी की थी। यह उनका पहला करवा चौथ होगा और दोनों ने मिलकर एक रोमांटिक सरप्राइज प्लान किया है।
सिंगर अनुव जैन ने 14 फरवरी 2025 को अपनी गर्लफ्रेंड हृदि नारंग से शादी की थी। हृदि पहली बार इस व्रत को निभाएंगी और कपल का यह पहला त्योहार फैंस के लिए भी बेहद खास रहेगा।
'बालवीर' फेम देव जोशी की पत्नी आरती इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाने जा रही हैं। दोनों ने 25 फरवरी 2025 को नेपाल में शादी की थी।
अभिनेता आदर जैन की पत्नी अलेखा आडवाणी भी पहली बार यह व्रत रखेंगी। जनवरी 2025 में शादी करने वाला यह कपल अब अपने पहले करवा चौथ को खास बनाने की तैयारियों में है।
