रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक करूर भगदड़ पर जताया शोक, हादसे में घायल परिवारों के लिए की प्रार्थना
Karur Stampede News: बीते दिन विजय की रैली में हुए भगदड़ में कई लोगों की जान लगी गई। जिसपर रजनीकांत से लेकर कमल हासन समेत कई सेलेब्स ने दुख व्यक्त किया। साथ ही घायलों के परिवार के लिए प्रार्थना की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
करूर भगदड़ पर सितारों ने जताया दुख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Karur Stampede Celebrity Reaction:तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की रैली शनिवार को भयंकर भगदड़ में बदल गई। इस हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुखद घटना ने न केवल राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर बल्कि फिल्मी जगत में भी हलचल मचा दी। कई दिग्गज अभिनेता-निर्देशक और फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
दरअसल, सुपरस्टार रजनीकांत ने पोस्ट किया कि निर्दोष लोगों की मौत दिल दहला देने वाली है और उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके अनुसार ईश्वर से घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की जानी चाहिए। इसी तरह, कमल हासन ने भी इस हादसे को हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिवार को सांत्वना दी और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता की मांग की।
கரூரில் நிகழ்ந்திருக்கும் அப்பாவி மக்களின் உயிரிழப்புச் செய்தி நெஞ்சை உலுக்கி மிகவும் வேதனையளிக்கிறது. உயிரிழந்தோரின் குடும்பத்தினருக்கு என் ஆழ்ந்த அனுதாபங்கள். காயமடைந்தோருக்கு ஆறுதல்கள்.#Karur #Stampede — Rajinikanth (@rajinikanth) September 27, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
நெஞ்சு பதைக்கிறது. கரூரிலிருந்து வரும் செய்திகள் பேரதிர்ச்சியையும் வேதனையையும் அளிக்கின்றன. கூட்ட நெரிசலில் சிக்கி உயிரிழந்த அப்பாவி மக்களுக்கு என் ஆழ்ந்த இரங்கலைத் தெரிவிக்கவும் வார்த்தைகளின்றித் திகைக்கிறேன். நெரிசலிலிருந்து மீட்கப்பட்டவர்களுக்கு உரிய சிகிச்சையும்,… — Kamal Haasan (@ikamalhaasan) September 27, 2025
फिल्मी सितारों ने भगदड़ पर जताया दुख
अभिनेता विशाल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बच्चों समेत इतने लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और परिवारों के लिए सांत्वना की कामना की। अभिनेता वदिवेलु ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया और कहा कि अब एक भी जान नहीं जानी चाहिए।
अभिनेता सूरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दुखद घड़ी में जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति मिले। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए भावनात्मक और व्यावहारिक समर्थन देने की बात कही और आगाह किया कि भीड़भाड़ जैसी घटनाओं से भविष्य में जानमाल का नुकसान न हो। अभिनेत्री ओविया ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया।
கரூரில் நிகழ்ந்த இந்த மனதை உறையவைக்கும் விபத்து அனைவரையும் ஆழ்ந்த துயரத்தில் ஆழ்த்தியுள்ளது. உயிரிழந்தவர்களின் ஆன்மா இறைவனின் திருவடியில் நிம்மதியும் அமைதியும் பெற பிரார்த்திக்கிறோம். மருத்துவமனையில் சிகிச்சையில் உள்ளவர்கள் இறைவன் கருணையால் விரைவில் முழு நலம் பெற வேண்டுகிறோம்.… — Actor Soori (@sooriofficial) September 28, 2025
निर्देशक अमीर ने पोस्ट करते हुए कहा कि सिनेमा और राजनीति के नाम पर मासूम लोगों की जान की बलि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि इतनी सारी जानें बर्बाद नहीं होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। आपको बता दें, थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने करूर भगदड़ मामले पर मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर साजिश का आरोप लगाया है और उन्होंने अपनी याचिका में पथराव और पुलिस के लाठीचार्ज का भी जिक्र है।
