कार्तिक-अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ न्यू ईयर पर मचाएगी धमाल, जानें कब देगी दस्तक
Kartik Aaryan-Ananya Panday Film: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म तू मेरी मैं तेरा अब दर्शकों को नए साल का तोहफ़ा देने आ रही है। ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला किया है।
- Written By: सोनाली झा
कार्तिक-अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा' न्यू ईयर पर मचाएगी धमाल
Tu Meri Main Tera New Release Date: कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्मों के बारे में जानकारी फैंस के साथ शेयर करते है। इस बार फिर से यही हुआ है। कार्तिक आर्यन ने अनन्या पांडे के साथ मिलकर मच अवेटेड फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’, को लेकर बड़ा अपडेट सामने शेयर किया है। फिल्म के मेकर ने रिलीज डेट बदल दी है। पहले यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 31 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में उतारने का फैसला किया गया है। यानी कि दर्शक नए साल का जश्न इस रोमांटिक फिल्म के साथ मना सकेंगे।
कार्तिक और अनन्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए नई रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि साल का आखिरी दिन हमारे साथ बिताइए, क्योंकि हमारी फिल्म नए साल से ठीक पहले सिनेमाघरों में आ रही है। साल खत्म होगा लेकिन प्यार की नई शुरुआत होगी। इसके साथ ही दोनों ने फिल्म की रैप पार्टी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है।
फिल्म की कहानी और लोकेशंस
‘तू मेरी मैं तेरा…’ की शूटिंग कई खूबसूरत जगहों पर की गई है। फिल्म में दर्शक यूरोप के लोकप्रिय डेस्टिनेशन क्रोएशिया और भारत के ऐतिहासिक व रंगीन राज्य राजस्थान की झलक देख पाएंगे। कहानी के बारे में अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ट्रेलर और शूटिंग से लीक हुई तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा है कि इसमें रोमांस, कॉमेडी और इमोशन का शानदार मेल होगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘नगरवाला’ में पहली बार साथ आएंगे जॉन अब्राहम और केके मेनन, 1971 के सबसे बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा
‘शाहिद कपूर की वजह से बनी थी जब वी मेट’, इम्तियाज अली ने किया बड़ा खुलासा, बॉबी देओल के साथ बनने वाली थी फिल्म
‘तब्बू से मुझे बहुत जलन होती थी’, नेशनल अवॉर्ड न मिलने का दर्द छलका, सोनाली कुलकर्णी ने सुनाया पुराना किस्सा
‘गोविंदा के कई अफेयर थे’, सुनीता आहूजा के खुलासों ने मचाई हलचल, बोलीं- प्यार में सब कुछ सहना पड़ता है
ये भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: अभिरा गई मसूरी, गीतांजलि ने उठाया हनीमून का मुद्दा, गुस्से से फटा अरमान
कार्तिक और अनन्या की फ्रेश जोड़ी
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इससे पहले फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ (2019) में साथ नजर आए थे। उस वक्त भी उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब एक बार फिर यह फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म में कार्तिक और अनन्या के अलावा दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसी अनुभवी स्टारकास्ट इस रोमांटिक कॉमेडी में नई जान डालने वाली है। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं, जबकि इसे धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।
