Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘तू मेरी मैं तेरा’ के रिलीज होते ही कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे पहुंचे गुरुद्वारा बंगला साहिब

Kartik Aaryan Ananya Panday: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के दिन दोनों कलाकार दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Dec 25, 2025 | 02:30 PM

‘तू मेरी मैं तेरा’ के रिलीज होते ही कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे पहुंचे गुरुद्वारा बंगला साहिब

Follow Us
Close
Follow Us:

Kartik Aaryan Ananya Panday Gurudwara: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ आज क्रिसमस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म से न सिर्फ दर्शकों बल्कि मेकर्स को भी काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के प्रमोशन में कार्तिक और अनन्या ने जमकर मेहनत की, हालांकि रिलीज के बाद इसे क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच फिल्म की रिलीज के दिन दोनों सितारे दिल्ली स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

फिल्म रिलीज का दिन किसी भी अभिनेता के लिए बेहद अहम होता है और ऐसे मौके पर भगवान का आशीर्वाद लेना कई सितारों की परंपरा बन चुकी है। कार्तिक और अनन्या भी इसी परंपरा को निभाते नजर आए। गुरुद्वारे में दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कार्तिक आर्यन का लुक

कार्तिक आर्यन इस दौरान सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट में नजर आए। उन्होंने परंपरा के अनुसार सिर पर बंदाना बांधा हुआ था। वहीं अनन्या पांडे ब्लू जींस और ग्रे रंग के स्वेटर में दिखाई दीं। उन्होंने अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ था। दोनों ने शांति और श्रद्धा के साथ गुरुद्वारे में माथा टेका और वहां मौजूद लोगों से भी मुलाकात की। फैंस को उनका यह सादा और आध्यात्मिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल से सोचते हैं, इसलिए फंस जाते हैं…’ Salman Khan को लेकर दोस्त ने खोले बचपन के राज

8 साल बाद भी कायम दबदबा! 8.2 IMDb रेटिंग वाली इस थ्रिलर के आगे नई सीरीज भी फेल, जानें कहां है उपलब्ध

मां बनने के बाद बड़े पर्दे पर कियारा आडवाणी की होगी धमाकेदार वापसी, इस डायरेक्टर संग नई फिल्म की पक्की!

OTT पर फिर चलेगा शाहिद कपूर का जादू! ‘फर्जी 2’ को लेकर मेकर्स का बड़ा ऐलान, शूटिंग काफी हद तक हुई पूरी

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रही है। इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के गाने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा के शो से गायब रहीं स्मृति मंधाना, फैंस हुए निराश, शादी टूटने के बाद क्रिकेट पर पूरा फोकस

सात समुंदर पार के रीक्रिएशन पर हुआ विवाद

हालांकि फिल्म में दिव्या भारती के सुपरहिट गाने ‘सात समुंदर पार’ के रीक्रिएशन को लेकर विवाद भी देखने को मिला है। कुछ लोगों ने इसे क्लासिक गाने के साथ छेड़छाड़ बताया, तो वहीं कुछ दर्शकों को इसका नया अंदाज पसंद आया। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।

Kartik aaryan ananya panday bangla sahib tu meri main tera release

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 02:29 PM

Topics:  

  • Ananya Panday
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Kartik Aaryan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.