-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Karnataka Cm Honored Shabana Azmi Lifetime Achievement Award Javed Akhtar Present Bangalore Film Festival
कर्नाटक सीएम ने शबाना आजमी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित, जावेद अख्तर भी रहे मौजूद
- Written By: सौरभ शर्मा
Bangalore Film Festival: कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में शबाना आज़मी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया, शॉल और 10 लाख रुपये भेंट किए।

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया व शबाना आज़मी
बेंगलूरु: भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। बेंगलुरु में आयोजित 16वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के अवसर पर उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया। इस खास मौके पर शबाना आजमी को सम्मान स्वरूप शॉल और 10 लाख रुपये का चेक भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में उनके पति और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शबाना आजमी के योगदान की सराहना की और कहा कि उनके अभिनय ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध बनाया है।
सम्मान समारोह में शबाना आजमी की तारीफ
बेंगलुरु के कावेरी निवास में हुए इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शबाना आजमी के बहुमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका काम वर्षों से भारतीय सिनेमा और समाज पर गहरा प्रभाव डालता आ रहा है। उन्होंने ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ और ‘दृश्य कविता’ का विशेष रूप से जिक्र किया और बताया कि किस तरह उनकी अदाकारी ने दर्शकों को प्रभावित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के समृद्ध संगीत और सांस्कृतिक धरोहर का भी उल्लेख किया, जिसमें भीमसेन जोशी, कुमार गंधर्व और गंगूबाई हंगल जैसे महान कलाकारों का योगदान शामिल है।
शबाना आजमी और जावेद अख्तर का कर्नाटक की कला और संस्कृति पर बयान
सम्मान ग्रहण करने के दौरान शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने कर्नाटक की कला, संगीत और सांस्कृतिक धरोहर की जमकर सराहना की। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार कलाकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत है और कर प्रणाली को उनके अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रही है, जिससे कला और कलाकारों को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार केवी प्रभाकर, सरकारी सचिव कावेरी और इंफॉर्मेशन एवं पब्लिक रिलेशन कमिश्नर हेमंत निंबालकर ने भी भाग लिया।
सम्बंधित ख़बरें
कावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
पत्नी कमाती है तो गुजारा भत्ता क्यों? हाई कोर्ट ने रद्द किया ₹20,000 महीने देने का आदेश, जानें पूरा मामला
कर्नाटक: प्रेमिका के अपहरण के बाद कार में किया धमाका, प्रेमी की मौत; चलती गाड़ी से कूदकर युवती ने बचाई जान
Bharat Ke Veer Fund: 10 लाख का चेक दान कर बनीं मिसाल, बुजुर्ग महिला के जज्बे को देश कर रहा सलाम
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शबाना आजमी की नई वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’
अपने करियर के नए प्रोजेक्ट की बात करें तो शबाना आजमी फिलहाल ‘डब्बा कार्टेल’ नामक वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। इस सीरीज को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें उनके साथ ज्योतिका, अंजली आनंद, शालिनी पांडे और गजराज राव जैसे कलाकार भी शामिल हैं। शबाना आजमी के अभिनय की एक बार फिर सराहना हो रही है, जो उन्हें भारतीय सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में बनाए रखता है।
Karnataka cm honored shabana azmi lifetime achievement award javed akhtar present bangalore film festival
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMनोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका
Jul 02, 2026 | 03:34 PMनवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
Jul 02, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














