Karisma Kapoor: 51 की उम्र में 25 की लगती हैं करिश्मा, ताजा पोस्ट पर फैंस लुटा रहे प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 51 साल की हैं, लेकिन उनकी ताजा तस्वीर में वह 25 साल की लग रही हैं, ऐसा कहना है उनके प्रशंसकों का जिन्होंने ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनकी जमकर तारीफ की है।
- Written By: अनिल सिंह
करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर दिखाया रॉयल अंदाज, फैंस बोले- 'आप अभी भी 25 साल की लगती है'
Karisma Kapoor Fans: भारतीय फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसने उनके फैंस और फॉलोअर्स के बीच खूब सुर्खियां बटोरी हैं। करिश्मा कपूर, जो अपने दमदार अभिनय और स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं, पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
इस वीडियो के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है और स्टाइल कभी कम नहीं होता। वीडियो में करिश्मा कपूर हर एंगल से अपने स्टाइल को पेश करती नजर आ रही हैं। उन्होंने येलो कलर की साड़ी पहनी है, जो उन्हें रॉयल लुक दे रही है। इसके साथ, उन्होंने भारी नेकलेस, झुमके और कड़े पहने हुए हैं, जो उनके लुक को और भी निखार रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
मुस्कान और लुक पर फिदा हुए फैंस
वीडियो में वह अपनी स्माइल के साथ फोटो के लिए पोज दे रही है। इसमें उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने ‘बन’ बनाया हुआ है और उसपर गजरा लगाया हुआ है, जिससे उनका लुक और भी निखरकर सामने आ रहा है। फैंस करिश्मा कपूर के इस पोस्ट पर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने उनकी मुस्कान और लुक की तारीफ करते हुए कमेंट किए हैं।
ये भी पढ़ें- जुबिन गर्ग की मौत मामले में नया मोड़, इवेंट मैनेजर पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रिया
एक फैन ने लिखा, ”आप बढ़ती उम्र के साथ और भी सुंदर होती जा रही हैं।” दूसरे फैन ने लिखा, ”आपने साड़ी को बहुत खूबसूरती से कैरी किया है, आप सच में किसी राजकुमारी जैसी लग रही हैं।” वहीं, कई यूजर्स ने उनकी उम्र को देखकर हैरानी जताई और लिखा, ”आप सच में 51 साल की हैं? यकीन नहीं हो रहा। आप अभी भी 25 साल की लगती हैं।” अन्य ने लिखा, ”करिश्मा कपूर का स्टाइल हर युवा को टक्कर देता है।” वहीं कुछ इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया था
करिश्मा कपूर एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने 90 के दशक में अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर कब्जा किया था। उनकी फिल्में जैसे कि “राजा हिंदुस्तानी”, “दिल तो पागल है”, और “फिजा” ने उन्हें एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।
