करण कुंद्रा ने सीने पर गुदवाया तेजस्वी प्रकाश का टैटू, इफ्तार पार्टी में दिखाया अनोखा प्यार
Karan Tejasswi Viral Video: करण कुंद्रा ने मुंबई की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू फ्लॉन्ट कर सबको चौंका दिया। वायरल वीडियो में उन्होंने बताया कि यह तेजस्वी के लिए सरप्राइज था।
- Written By: सोनाली झा
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (फोटो- सोशल मीडिया)
Karan Kundrra Tattoo For Tejasswi Prakash: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है करण का अपनी लेडी लव के लिए किया गया अनोखा प्यार का इजहार, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस कपल को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
दरअसल, यह वीडियो मुंबई में रमजान के दौरान आयोजित एक इफ्तार पार्टी का है। इस खास मौके पर करण कुंद्रा बैंगनी कुर्ते में नजर आए और उन्होंने पैपराजी के सामने अपने सीने पर बना तेजस्वी प्रकाश का टैटू फ्लॉन्ट किया। करण ने अपनी छाती के दाहिनी ओर तेजस्वी का चेहरा गुदवाया है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह टैटू स्थायी है या अस्थायी, लेकिन उनके इस अंदाज ने सभी को चौंका दिया।
करण कुंद्रा का वीडियो
करण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस जेस्चर को ‘ट्रू लव’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे बेहद रोमांटिक सरप्राइज मान रहे हैं। कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए करण ने जिस आत्मविश्वास से टैटू दिखाया, उससे साफ है कि वह अपने रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं। बाद में एक बातचीत के दौरान करण ने खुलासा किया कि यह तेजस्वी के लिए एक खास सरप्राइज था।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
The Odyssey Promotion: स्पाइडरमैन को भाया मुंबई का स्वाद, बन मस्का और कटिंग चाय की ली चुस्की
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
करण और तेजस्वी की प्रेम कहानी
करण कुंद्रा ने बताया कि उनकी पहली ओटीटी सीरीज रिलीज होने जा रही है और क्योंकि उसका नाम ‘साइको सैयां’ है, इसलिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘साइको सैयां’ बना लिया। करण ने कहा कि तेजस्वी ने अभी तक यह टैटू नहीं देखा है, लेकिन जैसे ही वह घर पहुंचेंगे, यह वीडियो सबसे पहले उन्हीं तक पहुंचेगा। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की प्रेम कहानी की शुरुआत बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी।
ये भी पढ़ें- भूत बंगला के पहले गाने का टीजर आउट, अक्षय कुमार का ओजी कॉमिक स्वैग देख फैंस हुए दीवाने
करण और तेजस्वी की दोस्ती
करण और तेजस्वी की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने रिश्ते को स्वीकार किया। तब से यह जोड़ी साथ है और अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताती नजर आती है। हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट में करण ने खुलासा किया कि दोनों इस साल शादी करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल, करण का यह टैटू वाला सरप्राइज फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
