करण जौहर का बड़ा फैसला, एक हफ्ते के लिए सोशल मीडिया से लेंगे ब्रेक, बोले- यूनिवर्स मुझे ताकत दे
Karan Johar Digital Detox: करण जौहर ने सोशल मीडिया से एक हफ्ते का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा कि नो डीएम, नो पोस्ट। यूनिवर्स मुझे ये करने की ताकत दे।
- Written By: सोनाली झा
करण जौहर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Karan Johar Social Media Break: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम हो या एक्स, करण अक्सर अपनी फिल्मों, दोस्तों, निजी पलों और बेबाक विचारों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। लेकिन अब करण जौहर ने ऐसा फैसला लिया है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। करण ने ऐलान किया है कि वह एक हफ्ते के लिए डिजिटल डिटॉक्स पर जा रहे हैं और इस दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखेंगे।
करण जौहर ने यह जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि एक हफ्ते के लिए डिजिटल डिटॉक्स। नो डीएम, नो पोस्ट। यूनिवर्स मुझे ये करने की ताकत दे। करण का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस को जहां उनकी इस पहल की सराहना करते देखा गया, वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं कि करण के लिए सोशल मीडिया से दूर रहना आसान नहीं होगा।
करण जौहर ने कही ये बात
डिजिटल डिटॉक्स की घोषणा से ठीक पहले करण जौहर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘राज़ी’ का एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद अचानक सोशल मीडिया ब्रेक का ऐलान करना कई लोगों के लिए हैरानी भरा रहा। करण जौहर न सिर्फ फिल्मों के प्रमोशन बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
धुरंधर बॉर्डर 2 की जमकर की तारीफ
हाल ही में करण जौहर ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की जमकर तारीफ की थी। ‘बॉर्डर 2’ को लेकर करण ने लिखा था कि लगातार दो बड़ी हिंदी फिल्मों की सफलता यह साबित करती है कि हिंदी सिनेमा फिर से मजबूत वापसी कर रहा है। उनके मुताबिक, जब फिल्में दर्शकों से इमोशनल जुड़ाव बनाती हैं, तब वे हर बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ देती हैं।
करण जौहर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर हाल ही में अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ एक स्पेशल सेशन में नजर आए थे, जहां उन्होंने रानी के फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इसके अलावा करण कई प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। डिजिटल डिटॉक्स के इस फैसले को मानसिक शांति और खुद के लिए समय निकालने की दिशा में एक पॉसिटिव कदम माना जा रहा है।
