लक्ष्य-अन्नया की फिल्म का एक सीन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Chand Mera Dil Collection: लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल पड़ी कमजोर, कम कमाई से बढ़ी मेकर्स की टेंशन

Ananya Panday Film Day 2 collection News: ‘चांद मेरा दिल’ को सिनोमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो चुके है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है।

यति सिंह

Ananya Panday Film Chand Mera Dil Collection Day 2: ‘चांद मेरा दिल’ को सिनोमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो चुके है। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है। रिलीज से पहले रोमांटिक ड्रामा को लेकर ये फिल्म काफी सुर्खियों में थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी दिखाई दी। पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों ने मेकर्स की चिंता जरूर बढ़ा दी है। हालांकि फिल्म रिलीजिंग के दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के पहले दिन खबर लिखे जाने तक लगभग 1.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की ओपनिंग को बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स कमजोर मान रहे हैं। हालांकि शाम और नाइट शोज के बाद आंकड़ों में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिल्म को युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, लेकिन पहले दिन थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी उम्मीद से कम रही।

चांद मेरा दिल की दूसरे दिन की कमाई

खबरों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 3.65 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को अभी 4,884 शोज ही मिले है। फिल्म के ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 15% मिली है। जहां फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म ने 6.65 करोड़ का बिजनेस किया है। ओवरसीज मार्केट की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है। दो दिनों की कमाई 80 करोड़ तक पहुंच गई है। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 8.69 करोड़ रुपये रहा।

अनन्या पांडे की पिछली फिल्मों से काफी पीछे

अगर अनन्या पांडे की पिछली फिल्मों के दूसरे दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘चांद मेरा दिल’ काफी पीछे दिखाई दे रही है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पहले दिन 10.69 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘पति पत्नी और वो’ ने 9.10 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसी फिल्मों ने भी मजबूत शुरुआत की थी। इसके मुकाबले ‘चांद मेरा दिल’ की शुरुआत काफी धीमी है।

इन फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर

फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में पहले से मौजूद हैं, जिसकी कारण से ‘चांद मेरा दिल’ को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यम 3 को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा राजा शिवाजी और साउथ स्टार सूर्या की करुप्पु भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में लक्ष्य और अनन्या की फिल्म के लिए आने वाला वीकेंड बेहद अहम साबित होने वाला है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला