Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करण आनंद ने नेपोटिज्म को बताया ‘बेवजह का शोर’, बोले- ‘रोने-धोने से कुछ नहीं होगा

Karan Anand ने नेपोटिज्म को 'बेवजह का शोर' बताया है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था, फिर भी वे सफल हुए। उनका मानना है कि ओटीटी के दौर में टैलेंट और हार्ड वर्क ही मायने रखता है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 20, 2025 | 12:20 AM

करण आनंद ने नेपोटिज्म पर बेबाकी से रखी राय, बोले- 'स्टार किड्स को बस शुरुआती मौका जल्दी मिलता है'

Follow Us
Close
Follow Us:

Karan Anand On Nepotism: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर बहस का मुद्दा बने रहने वाले नेपोटिज्म पर अभिनेता करण आनंद ने बेबाकी से अपनी राय रखी है। प्रयागराज की गलियों से निकलकर मुंबई तक का सफर तय करने वाले करण आनंद का मानना है कि नेपोटिज्म को लेकर किया जाने वाला शोर ‘बेकार’ का है, क्योंकि अंत में टैलेंट और हार्ड वर्क ही मायने रखता है।

साल 2014 में रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर स्टारर ‘गुंडे’ से डेब्यू करने वाले करण, इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाइए आप कहां जाएंगे’ और फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन को लेकर चर्चा में हैं।

‘मेहनत रंग लाती है’

आईएएनएस से बात करते हुए करण आनंद ने कहा, “जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो मेरे पास कोई गॉडफादर नहीं था। न फिल्मी बैकग्राउंड, न कोई सिफारिश। सिर्फ महादेव की कृपा, माता-पिता का आशीर्वाद और अपनी मेहनत थी। आज मैं यहां हूं, इसका मतलब मेहनत रंग लाती है।” करण का मानना है कि स्टार किड्स को शुरुआती मौका जल्दी मिल जाता है, यह सच है। लेकिन, लंबे समय तक टिकना सिर्फ टैलेंट से ही संभव है।

सम्बंधित ख़बरें

तमन्ना से सारा-श्रीनिधि तक…महाशिवरात्रि पर ईशा सेंटर में जमकर थिरकीं, वायरल वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

T20 World Cup 2026 जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का शर्मा, नो-मेकअप लुक से फैंस हुए इंप्रेस

राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई, क्या तिहाड़ से होगी घर वापसी या जेल में ही कटेगी रात?

भारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी

ये भी पढ़ें- धनुष के मैनेजर पर लगे आरोपों के बाद मान्या आनंद ने दी सफाई, अफवाहों को बताया गलत

ओटीटी ने सबको बराबर का मौका दे दिया

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “आज ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार, सोशल मीडिया स्टार कुशा कपिला समेत कई यूट्यूबर्स और एक्टर्स हैं, जिनके पास कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, फिर भी ये टॉप पर हैं। सोशल मीडिया और ओटीटी ने सबको बराबर का मौका दे दिया है।”

नए कलाकारों के लिए सीधी सलाह

नेपोटिज्म पर रोने-धोने के बजाय काम करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “अब रोने-धोने से कुछ नहीं होगा, अपना काम दिखाना पड़ेगा बस।” उन्होंने नेपोटिज्म को सही ठहराते हुए कहा कि अगर कोई सफल है और उसका बच्चा उसी फील्ड में आना चाहता है तो उसकी मदद करना गलत नहीं है, असल सवाल यह है कि वह बच्चा बाद में अपनी मेहनत से खुद को साबित कर पाता है या नहीं।

मुंबई आने वाले नए लड़के-लड़कियों को करण आनंद का सीधा संदेश है: “पूरी तैयारी करके आओ। क्राफ्ट (एक्टिंग स्किल) पर दिन-रात काम करो। क्राफ्ट एक एक्टर के लिए चाकू की तरह है, उसकी धार हमेशा तेज रखो। अंदर से सच्चे रहो। टैलेंट है तो एक न एक दिन जरूर चमकोगे।”

Karan anand on nepotism talent hard work

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2025 | 12:20 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.