कपिल शर्मा ने रवि किशन के डायलॉग को बना दिया कव्वाली, हंसी से लोटपोट हुआ पूरा शो
Kapil Sharma Viral Video: कपिल शर्मा ने ‘द ग्रेट कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड का मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें वह रवि किशन के डायलॉग ‘जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा’ पर कव्वाली गाते नजर आते हैं।
- Written By: सोनाली झा
कपिल शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Kapil Sharma Ravi Kishan Qawwali: मशहूर कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। उनके लोकप्रिय शो द ग्रेट कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस एपिसोड में अभिनेता और सांसद रवि किशन खास मेहमान के तौर पर नजर आने वाले हैं।
दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक मजेदार क्लिप शेयर किया है। वीडियो में वह अपनी टीम के साथ रवि किशन के मशहूर डायलॉग ‘जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा’ पर एक अनोखी कव्वाली पेश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल बेहद मजाकिया अंदाज में कव्वाली की शुरुआत करते हैं और उनके साथ शो के अन्य कलाकार भी सुर में सुर मिलाते नजर आते हैं। इस दौरान मंच पर मौजूद सभी लोग हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।
सुनील ग्रोवर ने भी दिया साथ
इस मजेदार प्रस्तुति में सुनील ग्रोवर भी खास अंदाज में नजर आते हैं। वह भी कव्वाली में हिस्सा लेते हुए कपिल का साथ देते हैं और माहौल को और भी मनोरंजक बना देते हैं। कव्वाली के दौरान कपिल गाते हैं कि जिंदगी झंडवा, फिर भी है घमंडवा और इसके बाद मजेदार लाइनें जोड़ते हैं, जिन्हें सुनकर दर्शक ठहाके लगाने लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
रवि किशन भी झूम उठे
इस अनोखी प्रस्तुति को देखकर रवि किशन खुद को रोक नहीं पाए। वीडियो में वह अपनी सीट से खड़े होकर इस कव्वाली का आनंद लेते नजर आते हैं। शो में मौजूद जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी इस मजेदार पल को खूब एंजॉय करते दिखाई देते हैं। मंच पर मौजूद दर्शक भी इस कव्वाली पर तालियां बजाते और हंसते नजर आते हैं।
फैंस को एपिसोड का इंतजार
द ग्रेट कपिल शर्मा शो के इस मजेदार क्लिप को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ ही घंटों में वीडियो पर हजारों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि यह खास एपिसोड शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। ऐसे में दर्शक इस मजेदार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कॉमेडी, म्यूजिक और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
