शूटिंग से ब्रेक लेकर लॉस एंजिल्स पहुंचीं प्रियंका, शेयर की प्यारी सेल्फी, फैंस बोले- वेलकम होम क्वीन

Priyanka Chopra Shooting Break: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग खत्म कर लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर लौट आईं। उन्होंने घर की छत से एक प्यारी सेल्फी शेयर करते हुए होम लिखा।
Priyanka took a break from shooting and reached Los Angeles
शूटिंग से ब्रेक लेकर लॉस एंजिल्स पहुंचीं प्रियंका
Published on
Updated on

Priyanka Chopra Los Angeles: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों, प्रोजेक्ट्स और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ हफ्तों से वह हैदराबाद में एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग कर रही थीं। भारत में शूटिंग की व्यस्तताओं के बाद अब प्रियंका अपने लॉस एंजिल्स वाले घर लौट आई हैं, जहां वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ रहती हैं।

घर पहुंचते ही प्रियंका ने अपने फैंस के लिए एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की। इस फोटो में वह अपने घर की छत पर खड़ी नजर आ रही हैं। प्रियंका ने कैजुअल व्हाइट टॉप पहना है और चेहरे पर हल्की मुस्कान है। वह कैमरे की ओर देखते हुए हाथ से ‘V’ यानी ‘विक्ट्री’ का साइन बना रही हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने सिर्फ एक शब्द लिखा कि होम और इसके साथ रेड हार्ट इमोजी जोड़ा।

Priyanka took a break from shooting and reached Los Angeles

फैंस का रिएक्शन

प्रियंका की यह सेल्फी कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फैंस ने उनके कमेंट सेक्शन में वेलकम होम PC, 'सबसे प्यारी क्वीन', ग्लो इज अनरियल जैसे कमेंट्स की बौछार कर दी। लंबे समय बाद प्रियंका को इतने रिलैक्स अंदाज में देखकर उनके फॉलोअर्स बेहद खुश नजर आए। एक्ट्रेस सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं हैं, हाल ही में वह एक नई डॉक्यूमेंट्री ‘Born Hungry’ की निर्मात्री बनी हैं। यह डॉक्यूमेंट्री सैश नाम के एक बच्चे की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसने बचपन में कई कठिनाइयों का सामना किया।

वाराणसी के स्टार कास्ट

प्रियंका ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कहा कि वह खुद भारत और अमेरिका दो संस्कृतियों के बीच पली-बढ़ी हैं, इसलिए सैश की पहचान की खोज उनसे काफी जुड़ती है। उन्होंने इसे अपने दिल के बेहद करीब बताया। फिल्म ‘वाराणसी’ प्रियंका के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। यह एक एडवेंचर-ड्रामा फिल्म है जिसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

वाराणसी की कहानी

फिल्म की कहानी एक शिव भक्त की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्राचीन कलाकृति की खोज में निकलता है। इस फिल्म का बजट और स्केल दोनों ही विशाल हैं। ‘वाराणसी’ 2027 में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। लॉस एंजिल्स वापसी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने काम और परिवार दोनों के बीच अपनी खूबसूरत बैलेंस को फिर दिखा दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com