Kantara Chapter 1 का ट्रेलर होगा धमाकेदार, ऋषभ शेट्टी के साथ जुड़ेंगे ऋतिक रोशन, फैंस ने दिए रिएक्शन
Hrithik Roshan News: ‘कांतारा चैप्टर 1’ की हाल ही में घोषणा हुई है और अब इसमें ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है। साथ ही पोस्टर शेयर करते हुए इसके ट्रेलर रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
फिल्म ‘कांतारा’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kantara Chapter 1 Trailer Launch: साल 2022 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा जादू चलाया था जिसे आज भी दर्शक याद करते हैं। ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखी और निर्देशित इस फिल्म ने न सिर्फ साउथ इंडिया बल्कि हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच भी अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। लोककथाओं और रहस्य से भरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और इसी के बाद इसके प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ की घोषणा की गई।
अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है और इससे पहले मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। होम्बले फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है कि फिल्म का हिंदी ट्रेलर बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे।
हालांकि, सामने आए इस पोस्टर में हाथ में नगाड़ा पकड़े ‘शिवा’ के ढोल पर ऋतिक रोशन की फोटो लगी हुई है। वहीं पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि “जब प्रकृति की शक्ति मिलती है सुपरस्टार की आग से”। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
नवरात्रि पर होगा ‘कांतारा चैप्टर 1 का धमाकेदार लॉन्च
‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर 22 सितंबर को, नवरात्रि के पहले दिन रिलीज़ किया जाएगा। यह ट्रेलर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कुल पांच भाषाओं में पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि हिंदी ट्रेलर का शुभारंभ ऋतिक रोशन करेंगे, जो कि फैंस के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं।
फैंस की प्रतिक्रियाएं
घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “ऋतिक रोशन का ट्रेलर लॉन्च करना सबसे बड़ा सरप्राइज है”। वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म के बजट को लेकर सवाल भी उठाए हैं। हालांकि ज्यादातर दर्शकों ने इसे “बेस्ट डिसीजन” बताया है।
ये भी पढ़ें- कनाडा में बजेगा अनुपम खेर के अभिनय का डंका, CIFF में होगी ‘कैलोरी’ की स्क्रीनिंग
इसके अलवा खबरें यह भी हैं कि ऋतिक रोशन आने वाले समय में होम्बले फिल्म्स के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। वहीं, पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ पहले ही इस फिल्म से जुड़ चुके हैं और उन्होंने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के लिए म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड किया है। बता दें, फैंस अब बेसब्री से 22 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं, जब दोपहर 12:45 बजे इस फिल्म का ट्रेलर सामने आएगा। माना जा रहा है कि यह ट्रेलर फिल्म की भव्यता और कहानी की गहराई की झलक देगा।
