कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, जानें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कमाई
Kantara Chapter 1 vs SSKTK: ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। ‘कांतारा’ ने ‘सनी संस्कारी’ से लगभग 90 करोड़ अधिक कमाई कर दर्शकों को प्रभावित किया।
- Written By: सोनाली झा
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
Kantara Chapter 1 Box Collection: सिनेमाघरों में रिलीज हुई नई फिल्मों का प्रदर्शन हमेशा दर्शकों और फिल्म उद्योग के लिए खास महत्व रखता है। इस हफ्ते दो बड़ी फिल्मों ने अपने-अपने अंदाज में दर्शकों का दिल जीता है। पहली कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया। दूसरी ओर, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी दर्शकों के बीच आई, जिसका सफर शानदार नजर आ रहा है। पहले दिन से ही ‘कांतारा’ ने अपने दमदार प्रदर्शन से ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पर भारी दबाव डाल दिया।
शशांक खेतान निर्देशित ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने पहले दिन 10.11 करोड़ रुपये की अच्छी ओपनिंग की थी। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सर्राफ भी अहम किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने मात्र 6.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दो दिन में कुल कमाई 16.12 करोड़ रुपये पहुंची।
‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई
वहीं, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के बाद, दूसरे दिन फिल्म ने 43.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दो दिन में फिल्म की कुल घरेलू कमाई 105.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। हिंदी भाषा में, इस फिल्म ने पहले दिन 18.5 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
ये भी पढ़ें- पवन सिंह से रिश्ते सुधारने की पहल कर रहीं ज्योति सिंह, लखनऊ में करेंगी मुलाकात
दोनों फिल्मों में अंतर
दोनों फिल्मों के दो दिनों के कलेक्शन में तुलना करें तो ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से लगभग 90 करोड़ रुपये अधिक की कमाई की। ‘कांतारा’ की इस शानदार ओपनिंग ने साबित कर दिया कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने दर्शकों को कितना प्रभावित किया है, जबकि वरुण-जान्हवी की रोमांटिक कॉमेडी को अपेक्षित रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। अब सबकी नजरें वीकेंड पर टिकी हैं। अगर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ शनिवार और रविवार को दर्शकों का प्यार नहीं पाती, तो यह फिल्म अपने बजट वसूलने में भी मुश्किलें झेल सकती है। वहीं, ‘कांतारा चैप्टर 1’ अपने अगले रिकॉर्ड की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है।
