Bigg Boss 20 में होगी गुड्डन की ग्रैंड एंट्री, कल से शुरू होगा एंटरटेनमेंट का नया ड्रामा

Bigg Boss 20 का आगाज 6 सितंबर से होने जा रहा है। शो में कनिका मान की एंट्री की चर्चा है। वहीं गीता बसरा, आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान समेत कई सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं।
Kanika Mann.
कनिका मान (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kanika Maan in Bigg Boss 20: रियलिटी शो की दुनिया में ओजी बिग बॉस की जल्द ही एंट्री होने जा रही है। 6 सितंबर को बिग बॉस के 20वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। माइलस्टोन सीजन होने के कारण अब की बार बिग बॉस काफी खास होने वाला है।

बिग बॉस के इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को कई फायदे मिलने वाले है। बिग बॉस 20 के प्रोमो वीडियो में सलमान खान को तथास्तु वरदान के बारे में कहते हुए सुनने मिला है। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि बिग बॉस का ये सीजन जोड़ियों वाला हो सकता है। इतना ही नहीं अब की बार बिग बॉस 20 से एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स को खुद को एक बार फिर से बचाने का भी मौका मिल सकता है।

बिग बॉस में होगी कनिका मान की एंट्री

गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा जैसे पापुलर शो में काम करने के बाद कनिका मान ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बना ली थी। इतना ही नहीं कनिका मान कई पंजाबी एल्बम्स में भी काम कर चुकी है। इससे पहले कनिका मान कलर्स के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में बतौर फाइनलिस्ट भी नजर आ चुकी है। कनिका मान एकता कपूर के सबसे पॉपुलर सीरियल में से नागिन में भी नजर आ चुकी है।

साल 2018 में कनिका मान ने बृहस्पति फिल्म से कन्नड़ फिल्म में डेब्यू किया था। इसके बाद वो पंजाबी फिल्म दाना पानी में माघी के किरदार में नजर आ चुकी है। साल 2018 में कनिका मान ने एंड टीवी के सीरियल बड़ो बहू से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।

Kanika Mann.
पैपराजी पर क्यों भड़के सलमान खान? गुस्से में घूरकर बोले- ये तेरा काम नहीं, यहां देखें वीडियो

बिग बॉस में नजर आएंगे ये सेलेब्रिटी

बिग बॉस के सीजन 20 को लेकर ये खबर सामने आ रही है कि इस बार शो में एक्ट्रेस गीता बसरा जैसे बड़े सेलिब्रिटी भी नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के सीजन 20 में कुशाल तंवर उर्फ गूल्लू, मैरी कॉम, उदिती सिंह, माही विज, रिती तिवारी, अमन गांधी, अरिशफा खान, आम्रपाली दुबे और लव गिल जैसे बड़े नाम नजर आ सकते हैं। बिग बॉस का ये सीजन काफी इंटरेस्टिंग साबित होगा क्योंकि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को कई फायदे मिलते हुए दिखायी देने वाले है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com