Bigg Boss 20: गायक भागीरथ भट्ट की बिग बॉस में नो एंट्री, सोशल मीडिया पर किया खबरों का खंडन

Bhagirath Bhatt ने बिग बॉस में एंट्री की खबरों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से बिग बॉस में नहीं जाने का फैसला लेने की बात कही है।
Bhagirath Bhatt
भागीरथ भट्ट(सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 20 Bhagirath Bhatt: पद्मावत, मलाल और एक विलेन जैसी फिल्मों में अपनी संगीत कला का परिचय देने वाले सितार वादक और संगीतकार भागीरथ भट्ट पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बने हुए थे। दावा किया जा रहा था कि भागीरथ भट्ट बिग बॉस के 20वें सीजन का हिस्सा बनते हुए दिख सकते है।

सितार वादक भागीरथ भट्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से इन खबरों पर रिएक्ट किया है। भागीरथ भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सलमान खान के बिग बॉस 20 का हिस्सा न बनने की बात कही है।

क्या बोले भागीरथ भट्ट?

सिंगर भागीरथ भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी के नोट में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से मुझे इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर बहुत सारे सवाल मिल रहे हैं कि क्या मैं Bigg Boss 20 में जा रहा हूँ या नहीं। आपके इतने प्यार और दिलचस्पी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन मैं साफ़ करना चाहता हूँ - मैं बिग बॉस में नहीं जा रहा हूँ। सच कहूँ तो, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसे शो के लिए बना हूँ। मैं ऐसा इंसान नहीं हूँ जो चिल्ला सके या बेवजह शोर-शराबा कर सके। मैं शांत संगीत में विश्वास रखने वाला हूँ, और सुकून देने वाला संगीत हमेशा से मेरी प्रेरणा रहा है। एक बार फिर, आपके बेपनाह प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद। भागीरथ भट्ट। जय सिया राम जय हिंद

Bhagirath Bhatt
YRKKH Spoiler: रासलीला के फिनाले राउंड में पहुंचेंगे Abhimaan, कौन जीतेगा महाआरती करने का सुनहरा मौका

कौन है भागीरथ भट्ट?

भागीरथ भट्ट एक भारतीय सितार वादक, शास्त्रीय संगीतकार और संगीतकार हैं। वे पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, मराठी सिनेमा और गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में अपने संगीत का लोहा मनवाया है। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में भी म्यूजिक दिया था। इसके अलावा वे मलाल, एक विलेन रिटर्न्स, मिशन रानीगंज, हीरामंडी, कोटा फैक्ट्री, सीरियल अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर चुके हैं।

कब दिखेगा बिग बॉस 20?

कलर्स का सबसे फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस अपने 20वें सीजन के साथ 6 सितंबर को दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। गॉसिप की गलियारों से खबरें आ रही है कि बिग बॉस के इस सीजन में रैपर बादशाह की बीवी ईशा रिखी भी नजर आ सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com