

Kangana Ranaut Rakshabandhan Celebration: रक्षाबंधन के शुभ मौके पर हर बहन अपने भाई की कलाई पर रेशम की डोर सजाती है। आम हो या खास हर किसी के लिए ये त्योहार खुशियां और परिवार का साथ लेकर आता है।
रक्षाबंधन के मौके पर कई सेलेब्रिटीज ने धूमधाम के साथ ये त्योहार मनाया। बॉलीवुड की क्वीन और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी अपने भाई के साथ ये त्योहार मनाने हुए नजर आयी। कंगना ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्षाबंधन पर अपने भाई के साथ राखी सेलिब्रेशन की फोटो पोस्ट की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपने भाई और भाभी के साथ ये त्योहार मनाया। कंगना ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाईयों अक्षत रनौत, करण रनौत और वरुण रनौत के लिए स्पेशल राखी स्टोरी भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की।
पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत और योगगुरु बाबा रामदेव के बीच जुबानी जंग जारी थी। आज रक्षाबंधन के मौके पर इस विवाद का भी अंत हुआ। बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को लेकर मीडिया में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कंगना रनौत को लेकर कहा कि उन्होंने बहन कंगना रनौत को पोस्ट के माध्यम से रक्षाबंधन की मिठाई पहुंचायी है। बाबा रामदेव ने कहा कि किसी भी प्रकार से किसी भी कारण से नफरत देश में नहीं होनी चाहिए, एक दूसरे के प्रति बैर भार नहीं होना चाहिए, इसीलिए हमने सब बैर का परित्याग कर कंगना के साथ हुए विवाद को यही खत्म करता हूं।
बाबा रामदेव के इस इंटरव्यू को सुनने के बाद कंगना ने भी रिएक्शन में लिखा है कि त्योहार का दिन होता है सब भूल चूक माफ करने के लिए, मेरे भाई बाबा राम देव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद ईश्वर आपको लम्बी आयु दें।
दरअसल कंगना ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को गटर जनरेशन कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद से ही बाबा रामदेव ने कंगना पर हमला बोला था और तब से ही दोनों बीच मे जुबानी जंग तेज हो गई थी।