बाबा रामदेव पर कंगना रनौत का करारा जवाब, बोलीं- मेरी जवानी की चिंता मत करो, पतंजलि विवाद का भी किया जिक्र

Kangana Ranaut Instagram Story: कंगना रनौत ने Gen Z को ‘गटर जेनरेशन’ कहने वाले अपने बयान पर बाबा रामदेव की आलोचना के बाद पलटवार किया है। रामदेव ने कंगना की जवानी और पुराने बयानों पर सवाल उठाए थे।
Baba Ramdev Kangana Ranaut
बाबा रामदेव और कंगना रनौत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Kangana Ranaut Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने देश की Gen Z को लेकर ‘गटर जेनरेशन’ टिप्पणी की थी, जिस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताई थी। रामदेव ने कंगना के बयान की आलोचना करने के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी और जवानी को लेकर भी टिप्पणी की थी। अब कंगना ने बाबा रामदेव के बयान पर पलटवार किया है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए बाबा रामदेव को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि उन्हें उनकी जवानी या निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। कंगना ने तंज कसते हुए कहा कि बाबा उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने देखना छोड़ दें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी की निजी जिंदगी के बारे में केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है।

कंगना रनौत ने कही ये बात

कंगना रनौत ने आगे बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए पतंजलि से जुड़े विवादों और सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कभी झूठे या कथित भ्रामक मेडिकल दावों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार नहीं पड़ी। इसी आधार पर कंगना ने कहा कि उन्हें चरित्र का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है।

Kangana Ranaut Instagram Story
कंगना रनौत(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

बाबा रामदेव ने कंगना के बयान पर जताई थी नाराजगी

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना रनौत ने Gen Z को लेकर ‘गटर जेनरेशन’ शब्द का इस्तेमाल किया। उनके इस बयान पर बाबा रामदेव ने नाराजगी जताई और कहा कि देश के युवाओं के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने कंगना के बयान की आलोचना करते हुए कहा था कि युवाओं को ‘गटर’ कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है।

Baba Ramdev Kangana Ranaut
यामी गौतम बनेंगी नई नवेली, परफेक्ट बहू के पीछे छिपा है डरावना राज, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

सोशल मीडिया पर चर्चा में है दोनों का विवाद

रामदेव ने यह भी कहा था कि कंगना की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उनके बयान पर संज्ञान लेना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कंगना के बचपन, जवानी और पुराने विवादों का जिक्र किया था, जिसके बाद मामला और गरमा गया। बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना का जवाब सामने आते ही दोनों के बीच जुबानी जंग चर्चा का विषय बन गई है। कंगना ने अपने जवाब में अपनी निजी जिंदगी को लेकर की गई टिप्पणियों पर कड़ा ऐतराज जताया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com