-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhojpuri Superstar Pawan Singh Touch Buddy Song Experiment Dacoit Movie Reaction
‘टच बडी’ सॉन्ग पर भोजपुरी सुरस्टार पवन सिंह ने जाहिर की खुशी, बोले- मुझे नए एक्सपरिमेंट करना काफी पसंद है…
- Written By: स्नेहा मौर्या
Pawan Singh New Song: पवन सिंह का हाल ही में नया गाना ‘टच बडी’ रिलीज हुआ। जिसपर सिंगर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें नए एक्सपरिमेंट करना अच्छा लगता है।

पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dacoit Movie Song Touch Buddy: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर और अभिनेता पवन सिंह इन दिनों अपने नए गाने ‘टच बडी’ को लेकर चर्चा में हैं। यह गाना अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘डकैत’ का हिस्सा है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गाने के रिलीज से पहले ही इसकी एनर्जी और स्टाइल को लेकर फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।
रिलीज हुए नए गाने पर पवन सिंह ने जाहिर की खुशी
पवन सिंह ने इस गाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा से अपने म्यूजिक में नए प्रयोग करना पसंद है। उनके मुताबिक, जब उन्हें इस गाने का ऑफर मिला, तो उन्हें तुरंत समझ आ गया कि फिल्म के इंटेंस और एक्शन से भरपूर माहौल के लिए किस तरह की आवाज और एनर्जी की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि ‘टच बडी’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने काफी एंजॉय किया और इस गाने में उन्होंने अपनी पूरी एनर्जी झोंक दी। पवन सिंह का कहना है कि जिस तरह का जोश और मस्ती उन्होंने शूटिंग के दौरान महसूस की, वही दर्शकों तक भी पहुंचेगी। उनके लिए यह गाना सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि दिल के बेहद करीब अनुभव है।
सम्बंधित ख़बरें
Pawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
‘भाजपा मेरी मां है…’, MLC उम्मीदवार बनते ही पवन सिंह ने कहा- जीवनभर रहूंगा पार्टी का सेवक
अपने ही गांव से शुरू हुई Pawan Singh की बायोपिक की शूटिंग, बड़े पर्दे पर दिखेगा संघर्ष से सफलता तक का सफर
Explainer: बिहार से यूपी को साधने की तैयारी! पवन सिंह को MLC बनाकर BJP ने खेला दांव, पूर्वांचल में दिखेगा असर
वहीं, फिल्म के लीड एक्टर अदिवी शेष ने भी गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने बताया कि इस गाने के साथ जुड़ा अनुभव बेहद खास रहा, खासकर जब वह पवन सिंह के साथ गोरखपुर में प्रमोशन के लिए पहुंचे। वहां फैंस का जो उत्साह और प्यार देखने को मिला, वह उनके लिए अविस्मरणीय रहा।
ये भी पढ़ें- ‘अगर कोई और होता तो वही करता…’ शिव ठाकरे संग झड़प पर बोले अरबाज पटेल, खुद को बताया बेबाक खिलाड़ी
इस सॉन्ग की क्या है खासियत?
गाने की खासियत यह भी है कि इसमें पवन सिंह के साथ मशहूर सिंगर जोनिता गांधी ने भी अपनी आवाज दी है। इसके बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक भीम्स सेसीरोलियो ने कंपोज किया है। ‘टच बडी’ को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट किया गया है, जिससे यह गाना ज्यादा व्यापक दर्शकों तक पहुंचेगा।
फिल्म ‘डकैत’ की बात करें तो इसे सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है और सुनील नारंग इसके को-प्रोड्यूसर हैं। अन्नपूर्णा स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुल मिलाकर, ‘टच बडी’ के जरिए पवन सिंह एक बार फिर अपने म्यूजिक के साथ नया प्रयोग करते नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
Bhojpuri superstar pawan singh touch buddy song experiment dacoit movie reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














