Kangana Ranaut Look: बिंदी, मंगलसूत्र और पिंक सूट में दिखीं कंगना रनौत, फैंस बोले- क्या एक्ट्रेस ने कर ली शादी
Kangana Ranaut Married Rumor: कंगना रनौत का मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों वाला वीडियो वायरल हो गया। फैंस ने सीक्रेट शादी के कयास लगाए, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग का हिस्सा है।
- Written By: सोनाली झा
कंगना रनौत का मंगलसूत्र और हरी चूड़ियों वाला वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Kangana Ranaut Married Look Viral: भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या बयान नहीं, बल्कि उनका वायरल हो रहा नया लुक है। हाल ही में कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह शादीशुदा महिला के अंदाज में नजर आईं। वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई और लोग सवाल पूछने लगे कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है।
वायरल वीडियो में कंगना रनौत एक बिल्डिंग से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम उन्हें चारों तरफ से घेरे रहती है। कंगना ने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद सिंपल और एलिगेंट लग रही थीं। उनके माथे पर छोटी सी बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां उनके लुक को पूरी तरह शादीशुदा महिला जैसा बना रही थीं। हालांकि, इस दौरान कंगना ने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और सीधे वहां से रवाना हो गईं।
सोशल मीडिया पर फैंस ने पूछे सवाल
जैसे ही कंगना का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि गले में मंगलसूत्र? क्या इन्होंने शादी कर ली? वहीं दूसरे यूजर ने पूछा कि क्या कंगना ने चुपके से शादी कर ली? कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है। फैंस लगातार कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के इस नए लुक को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Guru Dutt Story: पर्दे पर रचीं अमर कहानियां, निजी जिंदगी में झेला अकेलापन, जानें गुरु दत्त की दर्दभरी दास्तान
Sanjeev Kumar Life: अधूरी प्रेम कहानी, शानदार अभिनय और यादगार किरदार, कुछ ऐसा रहा संजीव कुमार का फिल्मी सफर
कोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत ने कोई सीक्रेट शादी नहीं की है। बताया जा रहा है कि उनका यह लुक उनकी आने वाली फिल्म तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग से जुड़ा हुआ है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और इसमें एक बार फिर कंगना की जोड़ी आर माधवन के साथ नजर आने वाली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार इमरजेंसी में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे खास सफलता नहीं मिली। अब एक्ट्रेस जल्द ही भारत भाग्य विधाता में दिखाई देंगी, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
