- Hindi News »
- Entertainment »
- Kangana Ranaut Film Emergency Second Day Box Office Collection Was Also Poor
Emergency box office collection: ‘इमरजेंसी’ का बॉक्स ऑफिस पर झटका, कंगना की फिल्म का दूसरा दिन भी रहा फीका
कंगना रनौत की इमरजेंसी, तमाम विवादों और देरी के बाद सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, लेकिन दर्शकों का खास साथ नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर दो दिन में सिर्फ 6.61 करोड़।
- Written By: अदिति भंडारी

‘इमरजेंसी’ का बॉक्स ऑफिस पर झटका, कंगना की फिल्म का दूसरा दिन भी रहा फीका (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी काई विवादों से उभर कर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की रिलीज से पहले कई बार डेट टाली गई है। इतने समय बाद रिलीज होने के बाद भी फिल्म को दर्शकों को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन काफी स्लो ओपनिंग का सामना किया। इसके बाद यह दूसरे दिन भी अच्छा कलेक्शन करने में नाकाम साबित हुई।
फिल्म का प्रोडक्शन मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा किया गया है। इमरजेंसी ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.11 करोड़ का कारोबार किया है। इसने अपने दूसरे दिन भी कुछ खास कमाई नहीं की है। विकेंड के बावजूद फिल्म सिर्फ 3.50 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। इसे वीकेंड का कोई फायदा नहीं मिला। कुल मिला कर कंगना की इस पीरियड-ड्रामा फिल्म ने दो दिन में महज 6.61 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यहां देखे पोस्ट-
सम्बंधित ख़बरें
जहां राज ने सिमरन का हाथ थामा… उसी जगह पहुंचे अनुपम खेर, भावुक होकर महाराष्ट्र सरकार से की खास अपील
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Anupam Kher Post: माइकल जैक्सन को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- दुनिया का आठवां अजूबा थे किंग ऑफ पॉप
Anupam Kher Motivation: ईशान किशन के लिए प्रेरणा बने अनुपम खेर, वीडियो देख भावुक हुए अभिनेता
बॉक्स ऑफिस में कंगना की फिल्म इमरजेंसी का सामना अजय देवगन के भांजे अमन देवगन स्टारर फिल्म आजाद से हुआ है। इस फिल्म में अमन और राशा थडानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वैसे तो आजाद ने भी बॉक्स ऑफिस में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। आजाद ने दो दिन में सिर्फ 3 करोड़ का कारोबार किया है। लगता है दोनों फिल्म के साथ में रिलीज होने के कारण कलेक्शन बट गया है।
इस राजनीतिक ड्रामा फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नज़र आ रही हैं। यह फिल्म 1975 से 1977 तक के 21 महीनों के आपातकाल पर केंद्रित है। अपने सेंसर सर्टिफिकेट और सिख समुदाय को गलत तरीके से पेश करने के आरोपों को लेकर विवादों में रही इमरजेंसी, कई समय के इंतजार के बाद शुक्रवार को पूरे देश में रिलीज़ हुई।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस पर पिछले साल अगस्त में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इसमें सिखों के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है और उनसे सिख विरोधी भावनाओं को दर्शाने वाले आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने के लिए कहा गया था।
Kangana ranaut film emergency second day box office collection was also poor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMहार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
May 18, 2026 | 09:29 AMसोलापुर में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन, राजू शेट्टी के नेतृत्व में हाईवे परियोजना का विरोध
May 18, 2026 | 09:23 AMMP सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले मंत्रियों की क्लास, CM मोहन यादव ने लिया वन-टू-वन फीडबैक
May 18, 2026 | 09:21 AMअमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
May 18, 2026 | 09:15 AMमैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
May 18, 2026 | 09:12 AMपिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
May 18, 2026 | 09:10 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














