Vyjayanthimala के परफॉर्मेंस की दीवानी हुईं कंगना रनौत, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर लिखी भावुक बात

Kangana Ranaut Instagram Post: कंगना रनौत ने वैजयंतीमाला का पुराना भरतनाट्यम वीडियो शेयर कर उनकी कला और ग्रेस की तारीफ की। अभिनेत्री का भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Kangana Ranaut On Vyjayanthimala Instagram Post Dance Video
कंगना रनौत और वैजयंतीमाला (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kangana Ranaut On Vyjayanthimala: कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय और खास पोस्ट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा और प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर वैजयंतीमाला के लिए खास पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान खींच लिया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वैजयंतीमाला का एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें वह पारंपरिक अंदाज में भरतनाट्यम प्रस्तुति देती नजर आ रही हैं।

वीडियो में उनकी अदाएं, भाव-भंगिमा और ग्रेस देखकर कंगना खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाईं। कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए वैजयंतीमाला के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। उन्होंने कहा कि बस एक बात याद दिलाना चाहती हूं कि धरती पर रहने वाला हर इंसान आम नहीं होता, कुछ लोग दिव्य होते हैं और सिर्फ हम जैसे लोगों द्वारा पूजे जाने के लिए जन्म लेते हैं। कंगना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

16 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

वैजयंतीमाला का जन्म 13 अगस्त 1933 को हुआ था। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में 1949 में तमिल फिल्म वाझकाई से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1951 में बहार से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। साल 1954 में रिलीज हुई नागिन ने उन्हें देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद उन्होंने देवदास, मधुमती, गंगा जमुना, संगम और ज्वेल थीफ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।

Kangana Ranaut On Vyjayanthimala Instagram Post Dance Video

फिल्मों के साथ डांस में भी बनाई खास पहचान

सिनेमा के अलावा वैजयंतीमाला ने भरतनाट्यम के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत दुनिया के कई प्रतिष्ठित मंचों पर भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया। उनके कई डांस नंबर आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। खासतौर पर होठों पे ऐसी बात जैसे गानों ने उन्हें एक अलग पहचान दी।

राजनीति में भी निभाई अहम भूमिका

फिल्मों और नृत्य के अलावा वैजयंतीमाला ने राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनाई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निमंत्रण पर उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 1984 से 1991 तक लोकसभा सांसद रहीं। उन्हें कला और सिनेमा में योगदान के लिए कई बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है। 1968 में पद्मश्री, 1982 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2024 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com