संजय कपूर के निधन पर कंगना रनौत ने जताया दुख, कहा- 2025 में सब कुछ अजीब हो रहा है
संजय कपूर की मौत पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शोक जाहिर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि संजय पोलो ग्राउंड पर थे, एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उनकी सांस की नली बंद हो गई।
- Written By: सोनाली झा
संजय कपूर के निधन पर कंगना रनौत ने जताया दुख
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के असामयिक निधन ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। 53 वर्षीय संजय की मौत यूके में पोलो खेलते हुए हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खेल के दौरान उनके मुंह में एक मधुमक्खी चली गई, जिससे उन्हें डंक लगा और उनकी सांस नली अवरुद्ध हो गई। इसके चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और मौके पर ही उनका निधन हो गया।
इस दिल दहला देने वाली घटना पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दुख जताया और इस हादसे को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने लिखा कि एक और यकीन ना होने वाली घटना संजय कपूर पोलो ग्राउंड पर थे, एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उन्हें डंक मार दिया, जिससे सांस नली बंद हो गई। वे सांस नहीं ले पा रहे थे, उन्होंने खेल को रोकने की कोशिश की, लेकिन तुरंत ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और निधन हो गया।
कंगना ने इस घटना को लेकर अपनी चिंता भी जाहिर की और लिखा कि बहुत ही दुखद खबर है। इसके अलावा मैं 2025 में हमारी जिंदगी में आने वाली सभी अजीबोगरीब घटनाओं को लेकर सेंस लगाने की कोशिश कर रही हूं। सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें। यह घटना एक बार फिर जीवन की अनिश्चितता और सावधानी की अहमियत को सामने लाती है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
ये भी पढ़ें- हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर पड़ी धीमी, हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन की भी रही फीकी शुरुआत
संजय कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया और दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके दो बच्चे, समायरा और किआन करिश्मा के साथ रहते हैं, हालांकि संजय अपने बच्चों से मिलते रहते थे। इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा भी है। संजय कपूर के यूं अचानक चले जाने से हर कोई हैरान और दुखी है।
