-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Housefull 5 Slows Down At The Box Office How To Train Your Dragon
हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर पड़ी धीमी, हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन की भी रही फीकी शुरुआत
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से लेकर हॉलीवुड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ तक, ऑडियंस को काफी विविधता भरा कंटेंट देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

हाउसफुल 5 और हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन का कलेक्शन
मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दर्शकों को कई तरह की फिल्मों का मनोरंजन देखने को मिल रहा है। चाहे वो बॉलीवुड की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ हो या हॉलीवुड की एनीमेटेड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ हर जोनर की फिल्में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं। हालांकि, इन फिल्मों की कमाई उम्मीद से कुछ कम नजर आ रही है।
हाउसफुल 5 की रफ्तार थमी
अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे हफ्ते की शुरुआत धीमी रही। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने केवल 6 करोड़ रुपये कमाए, जो अब तक का इसका सबसे कम कलेक्शन है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 133 करोड़ रुपये से पार पहुंच चुकी है। लेकिन लगभग 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह आंकड़ा संतोषजनक नहीं कहा जा सकता।
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन की धीमी शुरुआत
हॉलीवुड की मशहूर एनीमेटेड फ्रेंचाइज़ी की नई फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ ने भारत में पहले दिन 4.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की गई है। हालांकि, इस आंकड़े को बहुत खास नहीं माना जा रहा है, खासकर तब जब कुछ दिन पहले रिलीज हुई टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने 16.5 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
नुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
ये भी पढ़ें- बचपन से संगीत के दीवाने थे प्रीतम चक्रवर्ती, विवादों में छाया रहा सिंगर का गाना
ठग लाइफ नहीं छोड़ पाई प्रभाव
कमल हासन और मणि रत्नम की जोड़ी से सजी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर भी बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही है। आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ 79 लाख रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन अब तक केवल 44.74 करोड़ रुपये ही हुआ है। यह आंकड़ा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा की कमाई को जोड़कर है।
Housefull 5 slows down at the box office how to train your dragon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PMछत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
Jul 07, 2026 | 10:42 PMSSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
Jul 07, 2026 | 10:39 PMTulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Jul 07, 2026 | 10:38 PMSalman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Jul 07, 2026 | 10:35 PMक्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PMसीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
Jul 07, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM













