100 में से 93 सीट खाली, इमरजेंसी ने बढ़ाई कंगना रनौत की बदहाली! 10 सालों में एक भी हिट नहीं
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। फिल्म अपना बजट भी वसूल कर पाएगी या नहीं इस पर शंका बनी हुई है। 10 साल से कंगना रनौत ने सिर्फ फ्लॉप फिल्में ही दी हैं।
- Written By: अनिल सिंह
कंगना रनौत की इमरजेंसी बनी बड़ी डिसास्टर!
मुंबई: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी ने कंगना की बदहाली को और बढ़ा दिया है। 10 साल से वह एक हिट के लिए तरस रही थी और उन्हें इमरजेंसी से काफी उम्मीद थी। लेकिन इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरते हुए नजर आई है। फिल्म छठे दिन लाखों के कलेक्शन में सिमट कर रह गई है। कुछ सिनेमाघरों में तो हाल यह है कि 100 में से 93 सीट खाली नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि कंगना की यह फिल्म उनकी लाइफ की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म बन सकती है। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म के आंकड़े।
फिल्म को रिलीज हुए अभी 6 दिन हुए हैं, लेकिन फिल्म का ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लाखों में सिमट कर रह गया है। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब ओपनिंग मिली। पहले दिन यह फिल्म सिर्फ ढाई करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन कर पाई थी। उसी वक्त यह अंदाजा लगने लगा था कि 60 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाएगी। पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ हुआ लेकिन छठे दिन यह सिर्फ 85 लाख का कलेक्शन ही कर पाई है। 60 करोड़ रुपए यह वसूल कर पाएगी या नहीं इस संशय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- सुरक्षा के नाम पर मजाक! सैफ अली खान को सिक्योरिटी के नाम पर मिले 2 कांस्टेबल
सम्बंधित ख़बरें
Sai Pallavi Birthday: जूनियर आर्टिस्ट से बनीं साउथ की क्वीन, जानें साई पल्लवी का दिलचस्प सफर
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
बंगाल चुनाव: 4 मई के बाद इंसाफ होगा, कंगना रनौत ने दी चेतावनी; ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना
Kangana Ranaut Struggle: सलमान खान से पहली मुलाकात को याद कर भावुक हुईं कंगना रनौत, सुनाया दिलचस्प किस्सा
कंगना रनौत की आखिरी हिट फिल्म 2015 में आई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स थी और उसके बाद से वह एक बड़े हिट को तरस रही हैं। उसके बाद से अब तक कंगना की 11 फिल्म रिलीज हो चुकी है लेकिन सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इन फिल्मों में तेजस, धाकड़, थलाइवी, पंगा, जजमेंटल है क्या, आई लव न्यूयॉर्क जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। पिछले साल उनकी चंद्रमुखी 2 भी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि कंगना को 10 साल से एक हिट का इंतजार है। लेकिन इमरजेंसी उनके इस इंतजार को पूरा नहीं कर पाई है।
