यामी गौतम बनेंगी नई नवेली, परफेक्ट बहू के पीछे छिपा है डरावना राज, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

Yami Gautam Film: यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ का ऐलान हो गया है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन करेंगे। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।
Yami Gautam Film Nayyi Navelli
यामी गौतम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yami Gautam Film Nayyi Navelli: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येल्लो ने अपनी नई फैमिली फिल्म ‘नई नवेली’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में यामी गौतम धर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। निर्माताओं के मुताबिक यह फिल्म दशहरे के त्योहार के मौके पर दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।

‘नई नवेली’ को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जी. वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में कॉमेडी, फैंटेसी, पारिवारिक भावनाओं और रोमांच का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।

मेरठ के परिवार में आएगी रहस्यमयी बहू

यामी गौतम की फिल्म की कहानी मेरठ के एक अस्त-व्यस्त परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इस घर में एक नई दुल्हन की एंट्री होती है, जो देखते ही देखते परिवार की जिंदगी को बदल देती है। वह इतनी आदर्श बहू साबित होती है कि घर का माहौल किसी स्वर्ग जैसा लगने लगता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसका देवर अपनी भाभी के व्यवहार को लेकर शक करने लगता है। उसे लगता है कि जिस महिला को पूरा परिवार आदर्श बहू समझ रहा है, वह वास्तव में एक डायन हो सकती है। इसके बाद परिवार के भीतर मजेदार परिस्थितियां, रहस्य और कई अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिलती हैं।

Yami Gautam Film Nayyi Navelli
महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की चोपड़ा में होंगे 6 गाने, म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावानी ने खोला बड़ा राज

कब रिलीज होगी नई नवेली

‘नई नवेली’ को एक ऐसी फैमिली फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसे त्योहारों के मौसम में पूरा परिवार साथ बैठकर देख सके। फिल्म में कॉमेडी और फैंटेसी के साथ पारिवारिक रिश्तों और घरेलू उथल-पुथल को भी दिलचस्प अंदाज में दिखाया जाएगा। यामी गौतम की पिछली फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार देखने को मिले हैं और अब ‘नई नवेली’ में उनका नया अंदाज दर्शकों के सामने आने वाला है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का नया विकल्प बन सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com