कल्कि कोचलिन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- हम साथ रहते थे, तो ये होना…
Kalki Koechlin Reaction: कल्कि कोचलिन ने एक इंटरव्यू में बिना शादी मां बनने के अनुभव को साझा किया और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वे अपने पार्टनर गाय हर्शबर्ग के साथ लिव-इन में थीं।
- Written By: सोनाली झा
कल्कि कोचलिन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
Kalki Koechlin Befitting Reply: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपनी बेबाकी और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर कल्कि कोचलिन ने अपने बेधड़क अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में कल्कि ने बिना शादी मां बनने के अनुभव को साझा किया और साथ ही उन ट्रोलर्स को जवाब दिया, जिन्होंने इस पर सवाल उठाए थे।
कल्कि फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ से लेकर ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जब वे प्रेग्नेंट हुईं, तब वे शादीशुदा नहीं थीं। समाज ने इसे लेकर उन्हें काफी आलोचना और सवालों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तो लोगों ने कहा कि तुम बिना शादी के कैसे गर्भवती हो गईं। जैसे मैं कोई शेक्सपीयर का किरदार हूं।
कल्कि कोचलिन का बयान
कल्कि ने आगे बताया कि वे उस समय अपने पार्टनर गाय हर्शबर्ग के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं और दोनों का रिश्ता सालों से मजबूत था। उन्होंने दो टूक कहा कि हम साथ रहते थे, साथ सोते थे, तो यह होना ही था। यह कोई अनोखी बात नहीं है। हम एक झूठे सामाजिक पर्दे में जी रहे हैं, जो दिखावा करता है कि ये सब नहीं होता, जबकि असलियत बिल्कुल अलग है।
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
कल्कि की लाइफ
गौरतलब है कि कल्कि ने 2011 में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से शादी की थी, लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने इजराइली म्यूज़िशियन गाय हर्शबर्ग के साथ जीवन शुरू किया और 2020 में अपनी बेटी सप्पो को जन्म दिया। अब दोनों शादीशुदा हैं। इस इंटरव्यू के ज़रिए कल्कि ने न केवल ट्रोलर्स को जवाब दिया, बल्कि समाज के उस ढांचे पर भी सवाल उठाए, जो आधुनिक रिश्तों को स्वीकार नहीं करता। उनका यह बेबाक अंदाज एक बार फिर दर्शाता है कि वे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी मजबूत महिला की मिसाल हैं।
ये भी पढ़ें- ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का ऐलान, इस OTT पर जल्द होगी धमाकेदार शुरुआत
कल्कि कोचलिन का करियर
कल्कि कोचलिन ने देव.डी से शुरुआत की और जिंदगी न मिलेगी दोबारा, शैतान, मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ, गली बॉय जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा, उन्होंने थिएटर में भी सक्रिय रूप से काम किया है। कल्कि ने ट्रिवियल डिजास्टर्स, द रियल इंस्पेक्टर हाउंड और हैमलेट, द क्लाउन प्रिंस जैसे नाटकों में अभिनय किया है।
