- Hindi News »
- Entertainment »
- Kajol Shared A Painful Story Said I Had Lost Faith In God Everything Useless
काजोल ने शेयर किया दर्दनाक किस्सा, बोलीं- भगवान से उठ गया था भरोसा, सब बेकार लगने लगा था
'मां' फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा कि मेरे अंदर कई सवाल उठ रहे थे। एक हफ्ते तक मैं खुद से लड़ती रही, मुझे लगा जैसे मेरी आस्था खत्म हो गई है।
- Written By: सोनाली झा

काजोल ने शेयर किया दर्दनाक किस्सा
मुंबई: बॉलीवुड की दमदार अदाकारा काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन में जुटी हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर का ज़िक्र किया, जब उन्होंने ईश्वर के अस्तित्व और न्याय पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि ऐसा समय भी आया जब उन्हें लगा कि उनकी प्रार्थनाएं बेकार हो गई हैं और सब कुछ निरर्थक लगता था।
बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि यह समय उनके लिए बहुत तनावपूर्ण और भावनात्मक रूप से थकाने वाला था। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते तक ऐसा महसूस हुआ कि मेरी श्रद्धा खत्म हो गई है। मुझे लगा कि मैं जिसे मानती थी, वो सब व्यर्थ साबित हो गया है। मेरे अंदर कई सवाल उठने लगे थे। काजोल ने बताया कि उस एक हफ्ते के दौरान वो हर पल खुद से और अपने विश्वास से लड़ रही थीं।
कब रिलीज होगी काजोल की फिल्म
काजोल को लग रहा था कि शायद जो वो चाहती हैं, वह उनके भाग्य में नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बाद में उन्होंने इस स्थिति को यूनिवर्स का एक संकेत मान लिया और खुद को संभालने का प्रयास किया। ‘मां’ फिल्म की बात करें तो यह एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल फूरिया ने किया है और इसे अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग में रेखा की रॉयल एंट्री, फैंस बोले- एवरग्रीन ब्यूटी
काजोल को मिला फैंस का समर्थन
अपने इंटरव्यू में काजोल ने यह भी माना कि इंसान को मुश्किल वक्त में सवाल पूछने का हक़ होता है, लेकिन जरूरी है कि वह खुद को संभाले और आगे बढ़े। उनके इस बयान को फैंस काफी भावुक होकर पढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें समर्थन भी मिल रहा है। काजोल का यह मानना, कि विश्वास डगमगाने के बाद भी इंसान फिर से उम्मीद जुटा सकता है, आज के दौर में एक प्रेरणादायक संदेश बन गया है।
Kajol shared a painful story said i had lost faith in god everything useless
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














