OTT पर छाई काजोल की सरजमीन, आप जैसा कोई में दिखी आर माधवन-फातिमा की केमिस्ट्री
Kajol Sarzameen Dominates OTT: 2025 में ओटीटी पर कई शानदार फिल्में छाईं। काजोल की सरजमीन ने इमोशनल कहानी और कश्मीर की पृष्ठभूमि के चलते दर्शकों का दिल जीता और 4.5 मिलियन व्यूज बटोरे।
- Written By: सोनाली झा
OTT पर छाई काजोल की सरजमीन
OTT Releases Films: साल 2025 ओटीटी प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन और कंटेंट-फुल साल साबित हुआ है। इस साल एक के बाद एक शानदार फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से कुछ ने थिएटर्स में धमाल मचाया और फिर ओटीटी पर अपनी दूसरी पारी में दर्शकों का दिल जीत लिया, तो कुछ ने सीधे ओटीटी पर दस्तक देकर खुद को हिट साबित किया।
इस समय जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही सरजमीन दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है। इस फिल्म में काजोल ने एक सशक्त और इमोशनल किरदार निभाया है, जो दर्शकों को गहराई से छू रहा है। वहीं, इब्राहिम इसमें अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। सरजमीन का प्लॉट काफी कुछ कहने की कोशिश करता है- कश्मीर में उग्रवाद, बाप-बटे के बीच का रिश्ता, और अपने आप को बेहतर बनाने की कवायद के बीच की भावनाओं को इब्राहिम ने काफी अच्छे से निभाया है। फिल्म को अब तक 4.5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है।
DNA और आप जैसा कोई
नेल्सन वेंकटेशन निर्देशित साउथ इंडियन फिल्म DNA 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को ओटीटी पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी कहानी और ट्रीटमेंट ने इसे दर्शकों की फेवरिट बना दिया है। आर माधवन और फातिमा सना शेख स्टारर आप जैसा कोई एक खूबसूरत रोमांटिक फिल्म है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। दर्शकों को इसकी फ्रेश लव स्टोरी और दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
ये भी पढ़ें- सलमान खान को किस कर चर्चा में आईं मल्लिका शेरावत, अब बिग बॉस 19 से बनाई दूरी
रॉन्थ और कुबेरा
मलयालम भाषा में बनी रॉन्थ एक क्राइम थ्रिलर है जो दर्शकों को पहले सीन से ही बांध लेती है। इसकी कहानी इतनी टाइट है कि दर्शक इसे बिना रुके देखने को मजबूर हैं। फिल्म फिलहाल जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। बॉलीवुड की फिल्म कुबेरा भी इस साल की हिट फिल्मों में शुमार हो गई है। थिएटर्स में शानदार कमाई करने के बाद अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म की कहानी और अभिनय दोनों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
